Advertisment

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा प्रदेश महामंत्री बने राजू छाबड़ा

तुराबनगर मार्केट के व्यापारी राजू छाबड़ा को उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल में प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। राजू को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। जबकि झांसी के व्यापारी जीतू सोनी अध्यक्ष चुने गए हैं।

author-image
Sunil Kumar
व्यापार मंडल
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबादवाईबीएनसंवाददाता

गाजियाबादी व्यापारियों के लिए ये खबर अच्छी है। प्रदेश के बड़े व्यापारी संगठन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने प्रदेश की युवा ईकाई में गाजियाबाद के तुराबनगर में व्यापार करने वाले राजू छाबड़ा को प्रदेश के युवा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा है। राजू छाबड़ा को प्रदेश का महासचिव बनाया गया है।

राजू छाबड़ा ने जताया आभार 

raju-2

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, दिलीप सेठ और निर्वाचित युवा अध्यक्ष जीतू सोनी (झांसी) ने गाजियाबाद निवासी राजू छाबड़ा को युवा प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी। जिम्मेदारी मिलने पर राजू छाबड़ा ने संगठन का आभार व धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो भरोसा जताया है उसे मैं पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाऊंगा। राजू छाबड़ा ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी का धन्यवाद करते हुए कहा कि वो स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा की नीति व विचारधाराओं को जनता के बीच पहुंचाने का काम करेंगे। 

कई अन्य संगठनों से जुड़े हैं राजू

राजू छाबड़ा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के साथ-साथ कई अन्य संगठनों और संस्सेथाओं से भी जुड़े हैं। उनके द्वारा कई धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में भी समय-समय पर अहम योगदान दिया जाता रहा है। राजू को प्रदेश स्तर के व्यापारियों के युवा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से स्थानीय व्यापारियों में खुशी का माहौल है।

Advertisment
Advertisment