Advertisment

Ghaziabad- 22 मार्च को सलीम छोड़ेंगे इस्लाम अपनाएंगे सनातन धर्म

22 मार्च को शिवशक्ति धाम डासना में होगा इस्लाम छोड़ मानवता की ओर आने वाले मुस्लिमों का जमावड़ा होगा,सलीम वास्तिक की महत्वपूर्ण पहल पर एक्स मुस्लिमो की समस्याओं,लक्ष्य और उनकी उपलब्धियो पर होगा गहन चिंतन

author-image
Kapil Mehra
एडिट
विवादित बयान

यति नरसिंहानंद

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

शिवशक्ति धाम डासना में होगा इस्लाम छोड़ मानवता की ओर आने वाले मुस्लिमों का जमावड़ा

सलीम वास्तिक की महत्वपूर्ण पहल पर एक्स मुस्लिमो की समस्याओं,लक्ष्य और उनकी उपलब्धियो पर होगा गहन चिंतन।

हमारे भी जिंदा रहने का अधिकार का सम्मान करे भारतीय समाज-सलीम वास्तिक

यह भी पढ़ें - गाय को राष्ट्र माता घोषित करे सरकार : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

22 मार्च को इस्लाम छोड़ेंगे सलीम

शिवशक्ति धाम डासना से एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक ने यह घोषणा की की 22 मार्च 2025 को शिवशक्ति धाम डासना में इस्लाम छोड़कर मानवता की ओर आने वाले एक्स मुस्लिमो की समस्याओं, लक्ष्य और उपलब्धियों पर गहन चिंतन के लिए सम्पूर्ण विश्व के एक्स मुस्लिमो का महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

सलीम ने जानी इस्लाम की वास्तविकता 

Advertisment

सलीम वास्तिक ने बताया कि वो पहले इमाम थे जबसे उन्होंने इस्लामिक ग्रन्थों का गहन अध्ययन किया तो उनका विश्वास इस्लाम से उठ गया और उनको विश्वास हो गया कि इस्लाम सम्पूर्ण मानवता का शत्रु है।यह समझ कर उनको इस्लाम को छोड़ दिया और इस्लाम की सच्चाई दुनिया के सामने लाने लगे।आज उनके जैसे लाखो लोग हैं जिन्होंने इस्लाम की सच्चाई को समझ कर इस्लाम छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें - मौलाना मदनी के साथ होली मनाएंगे नरसिंहानंद सरस्वती

एक्स मुस्लिम होंगे एकत्रित 

अब ऐसे लोगो को एक्स मुस्लिम कहा जाता है।आज ये पूरा एक समुदाय बन चुका है।ये सभी लोग इस्लाम की काली सच्चाई दुनिया के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं।

इस्लामिक कानून के अनुसार ऐसे लोगो की सजा केवल और केवल मौत है जबकि भारत का संविधान हमे सम्मान के साथ जीने और अपने विचारों के प्रचार की अनुमति देता है।परंतु हमारा देश संविधान से नहीं बल्कि भीड़ तंत्र से चलता है।ऐसे में हर एक्स मुस्लिम आज अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रहा है।

Advertisment

इसी कारण आज पूरे एक्स मुस्लिम समुदाय को यहां डर डर कर जीना पड़ता है।एक्स मुस्लिम समुदाय और भी अनेक समस्याओं का सामना कर रहा है।इन सब समस्याओं से जूझते हुए भी हम अपनी सम्पूर्ण ऊर्जा के साथ मानवता को बचाने में लगे हैं।अपनी समस्याओं के समाधान और लक्ष्यों को तय करने 22 मार्च को एक्स मुस्लिम समुदाय का एक सम्मेलन आयोजित किया जाना है।

यह भी पढ़ें - IMS कॉलेज में हुआ मलंग 2025 फेस्ट का आयोजन

Advertisment
Advertisment