Advertisment

Ghaziabad Weather: आज रहें सावधान!, 40 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

बुधवार यानि आज मौसम रिकॉर्ड बनाने वाला है। गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। यानि गर्मी दोपहर में जमकर तपाएगी।

author-image
Rahul Sharma
WEATHER
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, चीफ रिपोर्टर।

गाजियाबादियों के लिए आज यानि बुधवार का दिन ज्यादा झुलसाने वाला रहेगा। तपिश भरा दिन रहने वाला है। आज न्यूनतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले एक डिग्री की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है। जहां अधिकतम तापमान आज 39 ही रहेगा, वहीं न्यूनतम बुधवार को 29 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आंधी-बारिश या बादलों के बारे में कोई घोषणा नहीं की है। एहतियात बरतें और गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचे रहें।

ये रहेगा मौसम

सोमवार को  पारा अधिकतम 38 और न्यूनतम 27 रहा। लेकिन आज यानि सोमवार को गाजियाबाद में हवा की रफ्तार और नमी का अनुपात काफी सहज रहेगा। गर्मी तो रहेगी, मगर बारिश की उम्मीद नहीं है। हल्की हवा हवा धीमी रफ्तार से बहने वाली है। न्यूनतम तापमान 29 तो अधिकतम पारा 39 डिग्री रहेगा।

तपाएगी दुपहरी

दोपहर में हवा का तापमान 39°C तक पहुंचेगा। सुबह सात बजे 28 डिग्री तापमान के बाद से पारा लगातार बढ़ेगा और दोपहर चार बजे तक 39 डिग्री पर जाकर रुकने की उम्मीद है। इसके बाद पारे में गिरावट होगी और रात को आठ बजते-बजते 29 डिग्री पर थमेगा। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। ताजा हवा की रफ्तार 16 से 30 किमी / घंटा रहेगी। आकाश में कभी-कभी छोटे बादल नजर आएंगे। मगर, ये छलावे वाली राहत भरे होंगे।

AQI में 7वें पाएदान पर गाजियाबाद

गाजियाबाद में इस वक्त एक्यूआई 155 है जबकि पीएम 10 176 है और पीएम 2.5 66 है। जाहिर है कि ये खबार स्थिति में है। लिहाजा ध्यान रखे कि पॉल्यूशन से बचाव के लिए संभव हो सके तो मास्क का प्रयोग करें।

Advertisment
Advertisment