Advertisment

Ghaziabad Weather: आज भी रखें एहतियात, 42 डिग्री रहेगा तापमान

शनिवार यानि आज फिर गर्मी का सितम जारी रहेगा। हालाकि शुक्रवार के मुकाबले आज पारा एक पाएदान नीचे जाने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो टेंप्रेचर शनिवार को 42 रहेगा। राहत की बात ये है कि न्यूनतम पारा 28 रहेगा यानि बीते दिन से थोड़ी राहत रहेगी।

author-image
Rahul Sharma
WEATHER
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, चीफ रिपोर्टर।

Advertisment

गाजियाबादियों के लिए आज का दिन लगभग शुक्रवार जैसे ही पसीना बहाने वाला रहने वाला है। लिहाजा वो तमाम सावधानियां बरतें जो हमने शुक्रवार को भी बताई थीं। ताकि आप भी स्वस्थ्य और सुरक्षित रहें और आपका परिवार भी। बाहर निकलने से खासकर दोपहर में तो जरूर बचें। मौसम विभाग की मानें तो वीरवार को पारा 42 डिग्री तक पहुंचने वाला है। बड़ी बात ये है कि न्यूनतम पारा आज 28 तक रहेगा। जो शुक्रवार के मुकाबले कुछ राहत देने वाला है। डॉक्टर्स की सलाह मानें और एहतियात बरतें।

ये रहेगा मौसम का हाल

गाजियाबाद में शनिवार यानि आज मौसम का हाल ये है कि हवा की रफ्तार और नमी का अनुपात काफी असहज है। बहुत गर्मी तो है बारिश की उम्मीद भी नहीं है। हल्की हवा हवा धीमी रफ्तार से दक्षिण से बहने वाली है। आसमान में कभी कभी छोटे बादल आएंगे। सुबह हवा का तापमान 31से 39°C से ऊपर रहेगा।

दोपहर-जरूरी न हो तो घर-ऑफिस में ही रहें

दोपहर में हवा का तापमान 41से 42°C से ऊपर तक पहुंच सकता है। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। ताजा हवा की रफ्तार 18 से 32 किमी / घंटा उत्तर से रहेगी। आकाश में कभी-कभी छोटे बादल नजर आएंगे। मगर, ये छलावे वाली राहत भर रहेंगे।

शाम को मौसम का हाल

शाम को हवा का तापमान 37 से 41°C रहेगा। हवा की गति और नमी का अनुपात काफी असहज करने वाला रहेगा। लिहाजा सावधानी बरतते रहें।  ये न सोचें कि गर्म मौसम से राहत मिलने वाली है। हवा 11-29 किमी / घंटा की रफ्तार से उत्तर से बहेगी। साफ आसमान रहेगा।

Advertisment

Advertisment
Advertisment