Advertisment

Ghaziabad weather: आज हल्के बादलों के बीच बारिश के आसार, भीषण गर्मी से राहत

गाजियाबाद में शुक्रवार को दिन में तेज गर्मी ने होश उड़ाए रखे, दोपहर में कभी कभार बादलों ने तेज धूप से राहत दी। लेकिन शाम को तेज हवाओं ने मौसम में ठंडक पैदा कर दी। शनिवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी।

author-image
Neeraj Gupta
मौसम

मौसम

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता

गाजियाबाद में शुक्रवार को दिन में तेज गर्मी ने होश उड़ाए रखे, दोपहर में कभी कभार बादलों ने तेज धूप से राहत दी। लेकिन शाम को तेज हवाओं ने मौसम में ठंडक पैदा कर दी। शनिवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। अगले कुछ दिन भीषण गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद है। 

शुक्रवार को तापमान सुबह से ही चढ़ना शुरू हो गया। दोपहर 2 बजे भी चिलचिलाती धूप परेशान करने लगी। दिन में तेज गर्मी ने बेचैनी बनाए रखी। उमस का ग्राफ भी बढ़कर 90 प्रतिशत होने से बेचैनी रही। हवा भी 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री पहुंच गया जबकि शाम के मौसम बदला और तेज हवाओं और बारिश ने अंधेरा कर दिया। मौसम ठंडा हो गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 3 डिग्री तक कम होने से गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। न्यूनतम तापमान 2 डिग्री कम होकर 20 डिग्री रहा। 

मंगलवार तक सुहाना रहेगा मौसम

Advertisment

शुक्रवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। तापमान गिरकर 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी 2 से 3 डिग्री तक डाउन होकर 19 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। तापमान कम होने से गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहाना होगा। बारिश से भीषण गर्मी से बहुत राहत मिलेगी।

उमस भी रहने से राहत मिलेगी

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम होकर 35 डिग्री पहुंचेगा, जबकि न्यूनतम तापमान भी 2 डिग्री कम होकर 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 8 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और उमस भी कम होकर 77 प्रतिशत रहने सेचिपचिपाहट से राहत मिलेगी।

Advertisment
Advertisment