Advertisment

Ghaziabad weather: ठंडी हवाओं के साथ आज रहेंगे बादल, मौसम हुआ गुलाबी

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते गाजियाबाद के आसपास भी शाम को तेज हवाओं के साथ बिगड़ गया। अंधड़ जैसे माहौल ने रात के बाद शनिवार सुबह को भी मौसम का मिजाज थोड़ा सर्द कर दिया।

author-image
Neeraj Gupta
WEATHER

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

Advertisment

शुक्रवार को देश के बाहर कुछ जगह भूकंप के साथ भारी जनहानि हुई। इसका असर स्थानीय स्तर भी देखने को मिला। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते गाजियाबाद के आसपास भी शाम को तेज हवाओं के साथ बिगड़ गया। अंधड़ जैसे माहौल ने रात के बाद शनिवार सुबह को भी मौसम का मिजाज थोड़ा सर्द कर दिया। शनिवार को दिन में बादल छाए रहेंगे। 

गाजियाबाद में शुक्रवार को तापमान चढ़कर 37 डिग्री छू गया, जिससे गर्मी ने दिन में तारे दिखाए। लेकिन शाम को तेज हवाओं ने मौसम खराब कर दिय। रात में सर्दी जैसा बन गया। अगले दो दिन अब गर्मी से राहत मिल जाएगी। शुक्रवार को मौसम के तेवर दोपहर बाद तक तीखे रहे। अधिकतम तापमान 37 डिग्री चढ़ गया। शाम को चली तेज हवाओं ने फिर से मौसम सर्द कर दिया। शाम को फिर से तापमान घटकर 32 डिग्री रह गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहेगा। मौसम मे गुलाबी सर्दी बनी रहेगी। 

शनिवार को दिन में छाए रहेंगे बादल

Advertisment

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को 19 किमी की रफ्तार से हवाएं मौसम में ठंडक देंगी। उमस भी 28 प्रतिशत रहेगी। दिन में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहेगा। जिससे रात में पंखे भी ठंडक देगा। 

आज 6: 15 बजे सूर्योदय, 6:36 सूर्यास्त

शनिवार को सूर्य उदय सुबह 6:15 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 18:36 पर होगा। उमस 30 फीसदी रहेगी। मौसम में कुछ दिन सर्दी बनी रहेगी।

Advertisment
Advertisment