Advertisment

Ghaziabad weather forecast: आज दिन और रात में गर्मी, कई दिन 40 डिग्री से नीचे रहेगा पारा

गाजियाबाद में शनिवार को दिन से लेकर रात तक गर्मी भरपूर रहने वाली है। तेज धूप के साथ हल्की हवाएं चलने से उमस का अहसास कम होगा। अगले कई दिन तक अब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहने का अनुमान है।

author-image
Neeraj Gupta
मौसम

मौसम

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। गाजियाबाद में शनिवार को दिन से लेकर रात तक गर्मी भरपूर रहने वाली है। तेज धूप के साथ हल्की हवाएं चलने से उमस का अहसास कम होगा। अगले कई दिन तक अब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहने का अनुमान है। 

Weather Forecast: आज गर्म रहेगा मुरादाबाद

शनिवार को सुबह से मौसम सामान्य लेकिन फिर हॉट होता जाएगा। दिन चढ़ता जाएगा और तापमान बढ़ता जाएगा। यही हाल दिन ढलने तक बना रहेगा। न्यूनतम तापमान भी 2 डिग्री और बढ़ने से रात के समय भी गर्मी बैचेनी बनाए रखेगी। हालांकि मौसम में हवा चलने से उमस कम ही सताएगी। शनिवार से अगले कुछ दिनों तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 2 डिग्री कम हो सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 2 डिग्री बढ़ने से रात और गर्म हो जाएंगी।

Moradabad Weather Forecast: मुरादाबाद के लोगों को आज गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी

दिन में हीट वेव और रात में बढ़ेगा टेंपरेचर 

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री पहुंचेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। तेज धूप दिन में हालात पस्त रखेगी। न्यूनतम तापमान 2 डिग्री बढ़ने से रात में भी अब तेज गर्मी होगी। 14 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे उमस बढ़कर 76 प्रतिशत रहेगी। 

आज 5: 52 बजे सूर्योदय, 6:48 पर सूर्यास्त

Advertisment

शनिवार को सूर्य उदय सुबह 5: 52 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 18:48 पर होगा। सूरज निकलने का समय कम होता जाएगा और छिपने का समय बढ़ता जाएगा। 

india weather news delhi weather today delhi ncr weather forecast current weather conditions
Advertisment
Advertisment