Advertisment

Ghaziabad weather forecast: अब गर्मी उड़ाने लगेगी होश, कल से टेंपरेचर रहेगा 41 डिग्री, पॉल्यूशन लेबल कम होने से राहत

गाजियाबाद में आज सोमवार सुबह से तेज धूप ने दिन भर गर्मी से होश फाख्ता रहने के संकेत दे दिए। सोमवार से गर्मी हालत खराब करके रख देगी और टेंपरेचर 40 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर जाएगा। हालांकि पॉल्यूशन लेबल कुछ कम होने से राहत मिली है।

author-image
Neeraj Gupta
मौसम

मौसम

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। गाजियाबाद में आज सोमवार सुबह से तेज धूप ने दिन भर गर्मी से होश फाख्ता रहने के संकेत दे दिए। सोमवार से गर्मी हालत खराब करके रख देगी और टेंपरेचर 40 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर जाएगा। हालांकि पॉल्यूशन लेबल कुछ कम होने से राहत मिली है। 

Advertisment

मौसम: समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून... दिखने लगी आहट

पिछले कई दिनों से मौसम के तेवर चटख चल रहे हैं। अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने से गर्मी फिर से रंग दिखा रही है। शनिवार को भी मौसम का मिजाज दोपहर बाद थोड़ा नरम रहा। बादल छाए और हवा भी चलने से शाम को मौसम सुहाना हो गया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान भी 2 डिग्री चढ़ने से 25 डिग्री हो गया। रात में मौसम सामान्य ही था।

PALAMU:- आज सोमवार का मौसम रिपोर्ट

Advertisment

आज दिनभर तेज धूप, टेंपरेचर में आयेगा उछाल

सोमवार को मौसम सुबह से गरम होना शुरू हो गया था। सुबह से चटख धूप ने दिन में मौसम एकदम गर्म रहने का आगाज कर दिया। तापमान 2 डिग्री तक चढ़ने से गर्मी रौद्र रूप दिखाएगी। मौसम में आर्द्रता 70 प्रतिशत होने से परेशानी बढ़ाए रखेगी। 5 किमी की रफ्तार से चलने वाली हवाएं तनिक भी राहत देने वाली नहीं होंगी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस रहने से रात में भी परेशानी बढ़ी रहेंगी।

यह वीक रहेगा एकदम हीट, गर्मी छुड़ाएगी पसीने

Advertisment

मौसम विभाग सोमवार आज से मौसम बेहद गर्म होते रहने के संकेत दे रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम भी 1 डिग्री बढ़कर 26 डिग्री रहने की संभावना है। लेकिन मंगलवार से तापमान 2 डिग्री तक चढ़कर 41 डिग्री पहुंचने से भीषण गर्मी आफत बनकर टूटेगी। 

आज 5: 31 बजे सूर्योदय, 7:02 बजे सूर्यास्त

सोमवार को सूर्य उदय सुबह 5: 31 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 07:02 पर होगा। सूरज निकलने का समय कम होता जाएगा और छिपने का समय बढ़ता जाएगा। 

Advertisment

जिले का AQI लेबल 162 से एकदम 115 पर आया, राहत

प्रदूषण लेबल में उतार चढ़ाव का क्रम जारी है। शनिवार को AQI लेबल 188 पर पहुंचने से अनहेल्दी हो गया। हालांकि ऐसा कई दिन से चल रहा है। लेबल घट बढ़ रहा है, फिर भी हवा स्वच्छ नहीं हो पा रही है। शुक्रवार शाम से जिले का प्रदूषण लेबल AQI 152 से उछाल मारकर एवरेज 188 पर पहुंच गया। वसुंधरा का लेबल AQI 213 पर sevrel (गंभीर) की श्रेणी में था तो पूरे जिले का अनहेल्दी की श्रेणी में। लेकिन रविवार को थोड़ी राहत रही और AQI 162 पर आ गया। जैसे ही शाम को तेज हवाएं चलीं तो घटकर AQI 115 पर आकर अनहेल्दी से POOR खराब की श्रेणी में आ गया। जिससे मामूली राहत मिलेगी। 

delhi ncr weather forecast current weather conditions weather Delhi weather update
Advertisment
Advertisment