Advertisment

Ghaziabad weather forecast: टेंपरेचर लुढ़का, कभी धूप कभी बादल, दिनभर मौसम रहेगा सुहाना

गाजियाबाद में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश ने मौसम कूल कुल कर दिया है। जिससे टेंपरेचर 5 डिग्री लुढ़क गया। शनिवार आज मौसम सुहाना रहेगा। कभी बादल छाए रहेंगे तो कभी तेज धूप परेशान करेगी। अगले कई दिनों तक बारिश के आसार के साथ मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

author-image
Neeraj Gupta
मौसम

मौसम

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। गाजियाबाद में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश ने मौसम कूल कुल कर दिया है। जिससे टेंपरेचर 5 डिग्री लुढ़क गया। शनिवार आज मौसम सुहाना रहेगा। कभी बादल छाए रहेंगे तो कभी तेज धूप परेशान करेगी। अगले कई दिनों तक बारिश के आसार के साथ मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

Weather Update - देशभर में बारिश और तूफान का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट!| YOUNG Bharat News

शुक्रवार को सुबह बारिश के बाद मौसम सामान्य ही रहा। अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री लुढ़क कर आज 33 डिग्री रहेगा। शनिवार को सुबह धूप खिली और फिर बादल छाए रहे। धूप और बादलों की लुकाछिपी का खेल आज दिनभर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग अगले कई दिनों तक।मौसम के तेवर कभी गरम और कभी नरम होते रहने के संकेत दे रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री कम होकर 22 डिग्री पहुंचेगा। जिससे रात को भी अब मौसम सुहाना रहेगा। हवाओं की गति काफी मंद 3 किमी की रफ्तार बेअसर ही रहेगी। मौसम में आर्द्रता का स्तर अब बढ़कर 85 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। जो बैचेनी बढ़ा देगा। 

मौसम के तीखे तेवर: तूफानी आंधी-बारिश-गर्मी से तबाही, दिल्ली में एक महिला समेत 3 मासूमों की गई जान

दिन और रात में गर्मी से मिलता रहेगा सुकून 

Advertisment

अगले कुछ दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट रहने से दिन और रात के समय भीषण गर्मी से मामूली राहत मिलेगी। एक सप्ताह थोड़ा ठंडा रहने वाला है। अगले 10 दिनों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंचने से ठंडक भरा मौसम रहने के आसार हैं। बीच में एक दो दिन टेंपरेचर 35 से 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से गर्मी से हल्की परेशानी रहेगी। न्यूनतम तापमान में कमी आने से रात में भी राहत मिलेगी।

आज 5: 38 बजे सूर्योदय, 6:57 पर सूर्यास्त

शनिवार को सूर्य उदय सुबह 5: 38 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 18:57 पर होगा। सूरज निकलने का समय कम होता जाएगा और छिपने का समय बढ़ता जाएगा। 

प्रदूषण स्तर फिर बढ़ा, अब भी अनहेल्दी

गाजियाबाद के सभी जोन लोनी, लोनी देहात, इंदिरापुरम, वसुंधरा, मोहननगर, संजय नगर, राजनगर एक्सटेंशन आदि समेत AQI लेबल में अब फिर खराब होने लगा है। शुक्रवार को AQI 142 पर था लेकिन अब फिर से बढ़कर 175 पर आ गया है। बारिश होने और हवा चलने से बिगड़ा हुआ लेबल में कुछ सुधार होने की उम्मीद थी लेकिन चारों तरफ हवाओं में फैला जहर ठीक नहीं हो सका है। AQI 175 होने से माहौल फिर अनहेल्दी हो गया है। लोगों को अब विशेष सावधानी बरतनी होगी। 

weather current weather conditions delhi ncr weather forecast Delhi weather update india weather forecast
Advertisment
Advertisment