गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। गाजियाबाद में आज गुरूवार को तापमान मामूली बढ़ेगा और धूप खिली रहेगी। मौसम का मिजाज गर्म के साथ चटख मंगलवार जैसा ही रहेगा। दिनभर हल्की गर्मी रहेगी और रात में भी गर्मी का अहसास होगा। प्रदूषण लेबल भी बढ़ जाने से AQI 169 हो गया है, जिससे अब गाजियाबाद में माहौल unhealthy हो गया है।
मौसम: बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप, छाएंगे हल्के बादल
बुधवार को सामान्य होने के बाद दोपहर में मौसम थोड़ा चटख रहा। लेकिन शाम के समय बारिश होने से काफी राहत मिली। उमस थोड़ी बढ़ गई और जगह जगह पानी भर गया। रात में भी ज्यादा बैचेनी नहीं थी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री ही रहने से रात में मौसम सामान्य रहा।
PALAMU गुरुवार:- आज का मौसम
आज दिनभर तेज धूप करेगी परेशान
गुरूवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। तेज धूप के साथ हल्की उमस मौसम में बन गई थी। दोपहर में तेज धूप और उमस परेशान करेगी। तापमान मामूली चढ़ने से गर्मी अब परेशान करेगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने से मौसम चटख बज जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान भी 2 डिग्री चढ़ने से 24 डिग्री हो जाएगा और रात में गर्मी का अहसास रहेगा। मौसम में आर्द्रता 64 फीसदी होने से उमस से राहत मिलेगी। 6 किमी की रफ्तार से चलने वाली हवाएं ज्यादा असरकारक नहीं होंगी।
वीकेंड के बाद चढ़ जाएगा पारा, बढ़ेगी एकाएक गर्मी
मौसम विभाग इस सप्ताह के अंत तक मौसम खुशनुमा बने रहने के संकेत दे रहा है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री से नीचे ही बने रहने और न्यूनतम 25 डिग्री के नीचे ही रहने की संभावना जता रहा है। जिससे अभी भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी। लेकिन रविवार से पारा एकसाथ चढ़ जाएगा और गर्मी फिर से अपना रंग दिखाएगी।
आज 5: 34 बजे सूर्योदय, 7:00 बजे सूर्यास्त
बुधवार को सूर्य उदय सुबह 5: 34 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 07:00 पर होगा। सूरज निकलने का समय कम होता जाएगा और छिपने का समय बढ़ता जाएगा।
प्रदूषण बढ़ा, AQI 169 पर आने से वातावरण अनहेल्दी हुआ
बुधवार को प्रदूषण का चढ़ने का क्रम शुरू हो गया है। लेकिन गुरूवार को AQI 169 पर पहुंच गया। जिससे वातावरण अनहेल्दी हो गया था। बुधवार को सुबह घटकर 129 पर AQI लेबल पहुंचने से काफी राहत महसूस हुई थी लेकिन अब फिर प्रदूषण लेबल बढ़ने से मौसम अनहेल्दी हो गया। घर से निकलने में अभी सावधानी बरतनी होगी।