/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/06/vKcjAUvx6v4W5Ukc6Ww1.jpg)
मौसम
गाजियाबाद में शुक्रवार सुबह से ही गर्मी आंख मिचौली का खेल खेलना शुरू कर देगी। दिन और रात में गर्मी का सितम शुरू हो जाएगा। गुरूवार को दिन में भी तेज गर्मी जारी रही। अब न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा है।
हीट वेव शुरू हो चुकी हैं लेकिन अभी लू का प्रकोप तेज नहीं हुआ है। गुरूवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा और दिन में गर्मी सताती रही। लू अभी शुरू नहीं हुई है लेकिन अगले सप्ताह से आशंका बनी हुई है। कल शुक्रवार को मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा और अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 37 डिग्री सेल्सियस रहने का आसार हैं। रात के समय अब गर्मी सताने लगेगी और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री होने से बेचैनी बढ़ जाएगी।
अगले कुछ दिन हवाएं अभी रहेंगी सुस्त
मौसम विभाग अगले कुछ दिन तक हवाओं की रफ्तार सुस्त रहने से भीषण गर्मी से राहत मिलते रहने के संकेत दे रहा है। पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार होने पर लू चलेंगे तो हवाओं की तेज रफ्तार शरीर को झुलसाने लगेंगी। फिलहाल मौसम में नरमी तो राहत हो देने वाली हैं।
अभी तापमान होता रहेगा ऊपर नीचे
मौसम विभाग के मुताबिक अगले पखवाड़े तक तापमान कभी एकाएक चढ़ेगा तो गर्मी से हालत पस्त होगी और पारा मीटर नीचे होगा तो राहत मिलेगी। बीच में कभी कभार 40 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचेगा तो फिर 2 से 4 डिग्री तक डाउन नीचे आएगा तो गर्मी से मामूली राहत होगी। शुक्रवार को 14 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। उमस भी 37 प्रतिशत रहेगी। दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहेगा।
आज 6: 08 बजे सूर्योदय, 6:39 सूर्यास्त
शुक्रवार को सूर्य उदय सुबह 6:08 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 18:39 पर होगा। रात के समय भी आज से मौसम थोड़ा गरम होने लगेगा। अगले दो दिन यानि शनिवार के बाद तापमान चढ़ भी सकता है।