गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता
गाजियाबाद में बुधवार आज से तापमान 2 डिग्री चढ़कर 37 डिग्री पार होने की संभावना है। मौसम विभाग अब तापमान दिन प्रतिदिन चढ़ते रहने का आसार जता रहा है। हवा की रफ्तार 10 किमी की रफ्तार रहेगी। लेकिन आज से मौसम गर्म होता जाएगा और गर्मी बेहाल करने लगेगी।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 2 डिग्री चढ़कर 35 डिग्री पहुंच गया। बुधवार से मौसम के तेवर तीखे होते जाएंगे। तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी और धूप का मिजाज चटख ही रहने के आसार हैं। जिससे अधिकतम तापमान आज 37 डिग्री महसूस होगा जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री ही रहेगा। जिससे रात के समय मौसम अब गर्म होने लगेगा। मौसम में उमस थोड़ा बढ़कर 58 प्रतिशत रहेगी। आसमान साफ और धूप के तेवर और तेज हो जाएंगे। हवाएं 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।
उफ्फ अब रात में भी गर्मी से हाल बेहाल होगा
मौसम विभाग के मुताबिक 10 किमी की रफ्तार से चली हवाएं गर्मी बढ़ने से असरकारक नहीं होंगी। तापमान बढ़ने से उमस भी परेशान करने लगेगी। अभी तक तेज गर्मी का अहसास नहीं होने से काफी राहत महसूस की जा रही थी लेकिन न्यूनतम तापमान बढ़ने से अब रात के समय भी गर्मी सताने लगेगी।
बुधवार सुबह 6: 18 बजे सूर्योदय
बुधवार को सूर्य उदय सुबह 6:18 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 18:34 पर होगा। उमस 58 फीसदी रहेगी। तापमान 2 डिग्री सेल्सियस और चढ़ जाने से 37 डिग्री पहुंचने से गर्मी पसीनों से तर बतर करने लगेगी।