/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/11/uyMdwntJvTCBRU32N1pJ.jpg)
गाजियाबाद में आज मंगलवार को इस गर्मी के सीजन का पहली बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस छू गया लेकिन बुधवार से मौसम पलटी मारेगा और अब तापमान धीरे धीरे कम होगा। गर्मी से मामूली राहत मिलेगी।
मंगलवार को तापमान सुबह से ही चढ़ना शुरू हो गया। सुबह 10 बजे भी चिलचिलाती धूप परेशान करने लगी। उमस का ग्राफ भी बढ़ने लगा और 54 प्रतिशत उमस होने से हल्की बेचैनी रही। अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया जबकि शाम के समय गर्मी और बढ़ गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि अभी उमस अभी न्यूनतम स्तर पर होने से थोड़ी राहत है।
अधिकतम कम और न्यूनतम तापमान बढ़ने लगेगा
सोमवार से न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा है। अधिकतम तापमान भी आज टॉप पर था, लेकिन बुधवार से तापमान घटने लगा। अधिकतम तापमान में कमी होने का क्रम अगले 10 दिनों तक जारी रहेगा। लेकिन रात का तापमान बढ़ते रहने से रात में गर्मी बढ़ जाएगी।
आज 1 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 1 डिग्री कम होकर 39 डिग्री पहुंचेगा, जबकि न्यूनतम तापमान सोमवार से तापमान चढ़ेगा तो गर्मी से हालत पस्त होगी और गुरूवार से पारा मीटर नीचे होगा तो राहत मिलेगी। मंगलवार को 11 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। उमस भी 54 प्रतिशत रहेगी।
आज 6: 02 बजे सूर्योदय, 6:42 सूर्यास्त
बुधवार को सूर्य उदय सुबह 6:02 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 18:42 पर होगा। सूरज निकलने का समय कम होता जाएगा और छिपने का समय बढ़ता जाएगा।