Advertisment

Ghaziabad weather: आज से हीट वेव और बढ़ती जाएंगी, रात में भी सताएगी गर्मी

बुधवार से तेज हुई हीट वेव का सामना अब हर रोज करना होगा। गाजियाबाद में गुरूवार को भी गर्मी का सितम जारी रहेगा। न्यूनतम तापमान में बढ़त होने की वजह से गर्मी अब रात में भी सताने लगेगी।

author-image
Neeraj Gupta
मौसम

मौसम

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

बुधवार से तेज हुई हीट वेव का सामना अब हर रोज करना होगा। गुरूवार को भी गर्मी का सितम जारी रहेगा। न्यूनतम तापमान में बढ़त होने की वजह से गर्मी अब रात में भी सताने लगेगी। शनिवार से गर्मी कहर ढहाने लगेगी। लोग गर्मी से बेहाल नजर आएंगे।

गाजियाबाद में बुधवार को अधिकतम तापमान अनुमान से भी दो डिग्री बढ़कर 36 डिग्री पहुंच गया। जिससे दिन में गर्मी से हालत पस्त होने लगी। दिन में आसमान साफ और धूप तेज होने से गर्मी सताती रही। लेकिन शाम के समय न्यूनतम तापमान औसत 16 डिग्री रहने से तेज गर्मी से राहत महसूस हुई। लेकिन अब मौसम सितम ढहाने की तरफ हो चला है। दिन में अधिकतम तापमान भी 1 डिग्री चढ़कर 37 डिग्री हो जाएगा। लेकिन रात के समय न्यूनतम तापमान भी 3 डिग्री तक उछाल मारने से लोग रात में भी गर्मी से हाय हाय करने लगेंगे। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री पहुंच जाएगा। 

अब रात में भी और सताएगी तेज गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को 10 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। उमस भी 39 प्रतिशत रहेगी। दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप काफी तेज रहेगी। जिससे हाल बेहाल हाने लगेगा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहेगा।

आज 6: 09 बजे सूर्योदय, 6:39 सूर्यास्त

गुरूवार को सूर्य उदय सुबह 6:09 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 18:39 पर होगा। उमस 39 फीसदी रहेगी। रात के समय भी आज से मौसम गरम हो जाएगा। अगले दो दिन यानि शनिवार के अगले दिन से भीषण गर्मी से हीट स्ट्रोक, डायरिया, लूं के शिकार लोगों की तादाद अस्पतालों में बढ़ जाएगी। 

Advertisment
Advertisment
Advertisment