गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता
शनिवार को दिन में चटख धूप रही और पारा मीटर कम रहने के बाद भी मौसम नरम ही बना रहा लेकिन रात में हल्की ठंडक रही। लेकिन रविवार आज दिन में तेज धूप परेशान करेगी और गाजियाबाद में तापमान 3 डिग्री चढ़ जाएगा और रात में मौसम का मिजाज गुलाबी ही रहेगा।
गाजियाबाद में शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहा, हालांकि दिन में आसमान साफ होने से गर्मी का मौसम बना था। लेकिन शाम के समय हल्की हवाओं ने मौसम में ठंडक बना दी। रविवार को मौसम साफ रहेगा और चटख धूप से शरीर चिलचिलाने लगेगा। अधिकतम तापमान भी 3 डिग्री चढ़कर 33 डिग्री हो जाएगा लेकिन रात के समय न्यूनतम तापमान 17 डिग्री होने से मौसम सर्द ही बना रहेगा।
रविवार को आसमान रहेगा साफ, धूप चटख
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को 16 किमी की रफ्तार से हवाएं मौसम में ठंडक देंगी। उमस भी 35 प्रतिशत रहेगी। दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहेगा। जिससे रात में पंखे भी ठंडक देंगे।
आज 6: 14 बजे सूर्योदय, 6:37 सूर्यास्त
रविवार को सूर्य उदय सुबह 6:14 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 18:37 पर होगा। उमस 35 फीसदी रहेगी। मौसम में कुछ दिन रात के हल्की ठंडक बनी रहेगी।