/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/31/Ls9fdoKtVf3MYSXNUXQQ.jpeg)
गाजियाबाद में बुधवार को तापमान चढ़कर 38 डिग्री छू गया लेकिन गुरूवार को तापमान ऐसा ही रहने के आसार हैं। तापमान 37 डिग्री तक पहुंच जाएगा। शुक्रवार से अगले कई दिन तक मौसम कूल कूल रहने के आसार बने हैं। लेकिन रात का तापमान अब बढ़ने से रात में भी गर्मी का अहसास होगा।
बुधवार को मौसम के तेवर तीखे हो गए। अधिकतम तापमान 38 डिग्री चढ़ गया। जिससे दिन में गर्मी और धूप का मिजाज काफी तीखा हो गया। गुरूवार को भी मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहेगा। दिन के साथ रात के समय मौसम अब गर्माहट भरा होगा। मौसम में उमस कम होकर 41 प्रतिशत रहेगी। आसमान साफ और धूप के तेवर ऐसा ही रहने के आसार हैं। हवाएं 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने से मामूली राहत रहेगी।
अभी मौसम का मिजाज रहेगा नरम गरम
मौसम विभाग के मुताबिक 16 किमी की रफ्तार से चली हवाएं गर्मी बढ़ने से असरकारक नहीं होंगी। तापमान बढ़ने से उमस भी परेशान करने लगेगी। अभी तक तेज गर्मी का अहसास नहीं होने से काफी राहत महसूस की जा रही थी लेकिन अभी कुछ दिन मौसम नरम गरम हो रहेगा।
गुरूवार 6: 17 बजे सूर्योदय, सूर्यास्त 18:35 बजे
गुरूवार को सूर्य उदय सुबह 6:17 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 18:35 पर होगा। उमस 41 फीसदी रहेगी। मौसम आज साफ रहेगा और हवाओं का असर ज्यादा नहीं रहेगा।