Advertisment

Ghaziabad weather: संडे जैसा रहेगा मंडे को मौसम, मंगलवार से तेवर कड़क

गाजियाबाद में रविवार को मौसम का मिजाज थोड़ा तल्ख हो गया। तापमान दो डिग्री चढ़कर 33 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग वैदर का मिजाज संडे जैसा ही मंडे को रहने के आसार जाता रहा है।

author-image
Neeraj Gupta
WEATHER
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

Advertisment

गाजियाबाद में रविवार को मौसम का मिजाज थोड़ा तल्ख हो गया। तापमान दो डिग्री चढ़कर 33 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग वैदर का मिजाज संडे जैसा ही मंडे को रहने के आसार जाता रहा है। हवा की रफ्तार 10 किमी की रफ्तार रहेगी। लेकिन मंगलवार से मौसम गर्म होता जाएगा और तापमान 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाने से गर्मी का अहसास होने लगेगा। 

रविवार को अधिकतम तापमान 1 डिग्री चढ़कर 33 डिग्री पहुंच गया, जबकि सोमवार को भी मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री महसूस होगा जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री ही रहेगा। जिससे रात के समय मौसम ज्यादा गर्म नहीं रहेगा। मौसम में उमस थोड़ा बढ़कर 60 प्रतिशत रहेगी। आसमान साफ और धूप के तेवर थोड़ा तेज हो जाएंगे। हवाएं 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। 

धूप के तेवर होने लगेंगे तेज

Advertisment

मौसम विभाग के मुताबिक 10 किमी की रफ्तार से चली हवाएं गर्मी बढ़ने से असरकारक नहीं होंगी। तापमान बढ़ने से उमस भी परेशान करने लगेगी। अभी तक तेज गर्मी का अहसास नहीं होने से काफी राहत महसूस की जा रही थी लेकिन सप्ताह की शुरुआत से गर्मी का सितम शुरू होने लगेगा। 

मंगलवार से पारा मीटर पहुंचेगा 36 डिग्री

सोमवार को सूर्य उदय सुबह 6:21 मिनट पर होगा, जबकि रविवार को 6:22 मिनट पर हुआ था। सूर्यास्त शाम 18:33 पर होगा। उमस 61 फीसदी रहेगी। मंगलवार से एकसाथ मौसम गर्म होने लगेगा। तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ जाएगा और 36 डिग्री पहुंचने से गर्मी लोगों के होश उड़ाने लगेगी। 

Advertisment
Advertisment