Advertisment

Ghaziabad weather: अब उमस भी करेगी परेशान, सोमवार से और बढ़ेगी गर्मी

गाजियाबाद में आज रविवार को तापमान और बढ़ने से गर्मी का प्रकोप बढ़ जाएगा और उमस भी आज से परेशान करेगी। शनिवार को मौसम के तेवर तीखे रहे। सोमवार से तापमान कुछ दिन तक और चढ़ जाएगा, जिससे गर्मी और परेशान करेगी।

author-image
Neeraj Gupta
मौसम

मौसम

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता

गाजियाबाद में आज रविवार को तापमान और बढ़ने से गर्मी का प्रकोप बढ़ जाएगा और उमस भी आज से परेशान करेगी। शनिवार को मौसम के तेवर तीखे रहे। सोमवार से तापमान कुछ दिन तक और चढ़ जाएगा, जिससे गर्मी और परेशान करेगी।

शनिवार को तापमान सुबह से ही चढ़ना शुरू हो गया। 12 बजे चिलचिलाती धूप हालत पस्त करने लगी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा। जबकि शाम के समय गर्मी से मामूली राहत रही न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को मौसम थोड़ा और गर्म हो जाएगा। दिन में गर्मी के साथ अब उमस बढ़ने से हालत पस्त होने लगेगी। अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 38 डिग्री हो जाएगा। शाम के समय तापमान सामान्य होकर 18 डिग्री सेल्सियस ही रहेगा। 

सोमवार से तेज गर्मी से होने लगेगा हाल बेहाल

Advertisment

आज के बाद से सोमवार से तापमान एकाएक चढ़ने लगेगा। जो अगले 3 दिन तक बरकरार रहेगा। तापमान 40 डिग्री पहुंचने और उमस बढ़ने से शरीर पसीने पसीने होने लगेगा। गुरूवार से फिर से मौसम पलटी लेगा और तापमान 3 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना बनी है। 

अगले तीन दिन हो जाएंगे हॉट

मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह सोमवार से तापमान चढ़ेगा तो गर्मी से हालत पस्त होगी और गुरुवार से पारा मीटर नीचे होगा तो राहत मिलेगी। रविवार को 10 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। उमस भी 50 प्रतिशत रहेगी। 

Advertisment

आज 6: 06 बजे सूर्योदय, 6:40 सूर्यास्त

रविवार को सूर्य उदय सुबह 6:06 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 18:40 पर होगा। सोमवार से रात के समय भी मौसम थोड़ा गरम होने लगेगा। न्यूनतम तापमान बढ़ने लगेगा। 

Advertisment
Advertisment