Advertisment

Ghaziabad weather: अब चढ़ने लगेगा पारा, हीट वेव के लिए रहिए तैयार

गाजियाबाद में रविवार को दिन में गर्मी थी और तापमान भी बढ़ रहा था। कभी कभार हल्के बादल भी छाए रहे। चटख धूप ने भी मौसम गर्म किए रखा था। सोमवार से हर रोज तापमान बढ़ने लगेगा। अब मौसम भीषण गर्मी की तरफ बढ़ने लगेगा। हीट वेव के लिए तैयार रहना होगा।

author-image
Neeraj Gupta
मौसम

मौसम

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

गाजियाबाद में रविवार को दिन में गर्मी थी और तापमान भी बढ़ रहा था। कभी कभार हल्के बादल भी छाए रहे। चटख धूप ने भी मौसम गर्म किए रखा था। सोमवार से हर रोज तापमान बढ़ने लगेगा। अब मौसम भीषण गर्मी की तरफ बढ़ने लगेगा। हीट वेव के लिए तैयार रहना होगा। 

रविवार को तापमान सुबह से ही चढ़ना शुरू हो गया। दोपहर में कभी तेज धूप तो कभी हल्के बादल आते रहे। उमस का ग्राफ भी 72 प्रतिशत होने से बेचैनी रही। हवा भी 6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री पहुंच गया। मौसम ज्यादा गर्म नहीं था। न्यूनतम तापमान 2 डिग्री कम होकर 19 डिग्री रहा। जिससे रात में भी गर्मी से राहत रही।

अब तापमान डेली बढ़ने लगेगा, बढ़ेगी गर्मी

रविवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़त होने लगी है। आज सोमवार को तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 3 डिग्री चढ़कर 22 डिग्री तक पहुंच सकता है। जिससे रात भी अब एकदम से गर्म होने लगेंगी। 

मौसम का मिजाज आज रहेगा कुछ और गर्म 

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंचेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 8 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और उमस भी कम होकर 60 प्रतिशत रहने से चिपचिपाहट से राहत मिलेगी।

आज 5: 57 बजे सूर्योदय, 6:45 पर सूर्यास्त

Advertisment

सोमवार को सूर्य उदय सुबह 5: 57 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 18:45 पर होगा। सूरज निकलने का समय कम होता जाएगा और छिपने का समय बढ़ता जाएगा। 

Advertisment
Advertisment