Advertisment

Ghaziabad weather: बुधवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे, तापमान एक डिग्री बढ़ेगा

गाजियाबाद में आज बुधवार को तापमान में एक डिग्री का इजाफा होगा। अब धीरे धीरे तापमान बढ़ने लगेगा। सप्ताह के अंत तक लोगों को गर्मी का अहसास होने लगेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री हो गया, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहेगा।

author-image
Neeraj Gupta
WEATHER

मौसम

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता

गाजियाबाद में आज बुधवार को तापमान में एक डिग्री का इजाफा होगा। अब धीरे धीरे तापमान बढ़ने लगेगा। सप्ताह के अंत तक लोगों को गर्मी का अहसास होने लगेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री हो गया, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहेगा।बुधवार को दिन में आंशिक बादल छाए रहने के आसार बने हैं।

मंगलवार को भी मौसम सामान्य ही था। 13 किमी की रफ्तार से मध्यम चल रही हवाओं से राहत रही। धूप खिली लेकिन सामान्य से 1 डिग्री तापमान कम होकर 30 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। मौसम में उमस 54 फीसद रही। आसमान साफ था और हल्की धूप ज्यादा परेशान करने वाली नहीं थी।

 हवाएं हल्की और परिवर्तनशील रहेंगी

बुधवार को हवाएं हल्की और परिवर्तनशील रहेंगी। बुधवार को सूर्य उदय सुबह 6:26 मिनट पर होगा सूर्यास्त शाम 18:30 पर होगा। उमस भी 56 फीसदी रहेगी और हवा भी 14 किमी की रफ्तार से ज्यादा असर नहीं कर पाएंगी।

वीकेंड से होने लगेगा गर्मी का अहसास

मौसम विभाग बुधवार से नियमित रूप से पारा चढ़ने की संभावना जता रहा है। टेंपरेचर 30 डिग्री से चढ़कर 35 डिग्री तक पहुंच जाएगा। सप्ताह अंत तक तापमान बढ़ने से उमस भी सताने लगेगी। आसमान से चटख धूप सितम शरीर को चिलचिलाना शुरू कर देगी।

Advertisment
Advertisment