गाजियाबाद, चीफ रिपोर्टर।
गाजियाबादियों के लिए आज का दिन भी तपिश भरा ही रहने वाला है। हालाकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री की राहत है। मगर न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ने वाला है। जहां अधिकतम तापमान आज 38 रहेगा, वहीं न्यूनतम 28 डिग्री। मौसम विभाग ने आंधी-बारिश या बादलों के बारे में कोई घोषणा नहीं की है।
ये रहेगा मौसम
रविवार को पारा अधिकतम 39 और न्यूनतम 26 रहा। लेकिन आज यानि सोमवार को गाजियाबाद में हवा की रफ्तार और नमी का अनुपात काफी सहज रहेगा। गर्मी तो रहेगी, मगर बारिश की उम्मीद नहीं है। हल्की हवा हवा धीमी रफ्तार से बहने वाली है। न्यूनतम तापमान 28 तो अधिकतम पारा 38 डिग्री रहेगा।
तपाएगी दुपहरी
दोपहर में हवा का तापमान 38°C तक पहुंचेगा। सुबह सात बजे 28 डिग्री तापमान के बाद से पारा लगातार बढ़ेगा और दोपहर चार बजे तक 38 डिग्री पर जाकर रुकने की उम्मीद है। इसके बाद पारे में गिरावट होगी और रात को आठ बजते-बजते 28 डिग्री पर थमेगा। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। ताजा हवा की रफ्तार 16 से 30 किमी / घंटा रहेगी। आकाश में कभी-कभी छोटे बादल नजर आएंगे। मगर, ये छलावे वाली राहत भरे होंगे।
AQI में 7वें पाएदान पर गाजियाबाद
प्रदूषण के लिहाज से वायु गुणवत्ता सूचकांक के मामले में गाजियाबाद देश भर के शहरों में सातवें नंबर पर है। जबकि नोएडा छठे और दिल्ली तीसरे। लिहाजा प्रदूषण से भी बचाव का ध्यान रखते रहें। सांस और दमा के मरीज विशेष ध्यान रखें।