Advertisment

Ghaziabad Weather: आंधी-बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, आज भी बदल सकता है मौसम का मिजाज

वीरवार को आई कुछ देर की आंधी-बारिश ने मौसम का मिजाज बदला और राहत का एहसास करा दिया। आज भी पारा 37 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। लेकिन शुक्रवार को भी मौसम बदला तो पारे में गिरावट आ सकती है।

author-image
Rahul Sharma
WEATHER
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

गाजियाबाद, चीफ रिपोर्टर।

Advertisment

वीरवार को मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक रहा।  अधिकतम और न्यूनतम तापमान मौसम की रिपोर्ट के मुताबिक तो रहा ही मौसम में बदलाव की संभावना भी सटीक रही। लिहाजा वीरवार की शाम कुछ इलाकों में आंधी के साथ बारिश और फुहारों ने पारे को कुछ ठंडक का एहसास कराकर आम हो या खास सबको थोड़ी राहत दी। हालाकि शुक्रवार यानि आज पारा 37 डिग्री के नजदीक रहेगा मगर नोतपा में ये बड़ी राहत है। 

आज के मौसम का हाल

पूरे दिन गाजियाबाद में पारा 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा और हवा की गति करीब छह किलोमीटर रहेगी। सूर्योदय सुबह 05:26 AM पर तो सूर्यास्त 07:10 PM पर होगा। लेकिन बादलों की अठखेलियां इसमें कुछ रोड़ा बन सकती हैं। न्यूनतम तापमान की बात करें तो वो 28 डिग्री सेल्सियस के करीब ही रहने वाला है। यानि गर्मी से राहत एक स्तर तक ही रहने वाली है। लेकिन ख्याल रखें कि नोतपा के दिन चल रहे हैं। लिहाजा इतना भी बहुत है।

Advertisment

अगले 6 दिन मौसम विभाग का पूर्वानुमान

गाजियाबाद में अगले 6 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान लगाया गया है। हालाकि मौसम जिस तरह से करवटें बदल रहा है कुछ भी कह पाना संभव नहीं। मगर, मौसम विभाग के अनुसार गाजियाबाद में  शुक्रवार से आने वाले बुधवार तक तापमान नोतपा में मौसम के बदलाव से राहत देने वाला रह सकता है। वरना अधिकतम पारा 42 के पार भी पहुंच सकता है।

 

Advertisment
Advertisment