Advertisment

Ghaziabad weather: सूरज के तेवर रहेंगे ढीले, गुलाबी मौसम के बीच खूब खेलिए होली

गाजियाबाद में आज शुक्रवार होली के दिन मौसम के तेवर ज्यादा तीखे नहीं रहेंगे। इसीलिए गुलाबी मौसम होली के रंगों का आनंद और बढ़ा देगा। अधिकतम तापमान 33° सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 17° सेल्सियस रहेगा।

author-image
Neeraj Gupta
मौसम

मौसम

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

गाजियाबाद में आज शुक्रवार होली के दिन मौसम के तेवर ज्यादा तीखे नहीं रहेंगे। इसीलिए गुलाबी मौसम होली के रंगों का आनंद और बढ़ा देगा। अधिकतम तापमान 33° सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 17° सेल्सियस रहेगा। मौसम में उमस 70 प्रतिशत रहेगी। हवाएं 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का असर महसूस नहीं होगा। आज सूर्य उदय सुबह 6:32 मिनट पर होगा सूर्यास्त शाम 18:27 पर होगा।

गाजियाबाद में मार्च के दूसरे सप्ताह में मौसम भी अब चटख होने लगा था लेकिन सप्ताह अंत के बाद मौसम कड़क नहीं रहने वाला है। 1 से 2 डिग्री तक तापमान कम ही रहने के आसार हैं। फिलहाल हवाएं ज्यादा तेज नहीं होने से मौसम खुशनुमा ही बना रहेगा। चिलचिलाती गर्मी से राहत ही महसूस होगी। शुक्रवार को होली है लोग रंगों से सराबोर रहेंगे। लेकिन मौसम के तेवर ज्यादा तीखे नहीं रहने के आसार हैं। होली के दिन ज्यादा तेज धूप परेशान नहीं करेगी। वीकेंड पर मौसम विभाग (IMD) ने तापमान में मामूली कमी रहने के संकेत दिए है। 20 मार्च तक तापमान 2 डिग्री तक कम रहेगा। होली पर मौसम गुलाबी रहने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। 

अभी चटख धूप से मिलती रहेगी राहत

Advertisment

यूपी के विभिन्न जिलों में तापमान अभी ज्यादा तेज नहीं होने वाला है। गुलाबी मौसम होने से ज्यादा चटख धूप नहीं सताएगी।।अब चढ़ता जाएगा। सप्ताह के अंत तक फिर से तापमान दो डिग्री तक कम हो सकता। 

20 मार्च के बाद चढ़ेगा पारा 

गर्मी से अगले सप्ताह और राहत मिलेगी। 20 मार्च के बाद फिर से दो से 3 डिग्री तक तापमान चढ़ेगा। तब गर्मी अपना रंग दिखाएगी। फिर उमस भी हाल बेहाल कर सकती है। इस सप्ताह तो गर्मी से राहत मिलने की प्रबल संभावना बनी है।

Advertisment
Advertisment