/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/31/Ls9fdoKtVf3MYSXNUXQQ.jpeg)
गाजियाबाद में आज गुरूवार को मौसम का मिजाज यूं ही रहा। शुक्रवार को भी तापमान ऐसे ही रहने से मौसम का मिजाज सामान्य ही रहने के आसार हैं। लेकिन गाजियाबादियों को आने वाले चंद दिनों में तेज गर्मी झेलने के लिए तैयार रहना होगा।
गुरूवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री ही रहा, जबकि फ्राइडे को मौसम के मिजाज में थोड़ी तल्खी रहेगी लेकिन तापमान सामान्य ही रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान आज 34 डिग्री महसूस होगा जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री ही रहेगा। मौसम में उमस 48 प्रतिशत ही रहेगी। आसमान साफ और धूप ज्यादा परेशान नहीं करेगी। साफ था और हल्की तेज धूप ज्यादा परेशान करने वाली नहीं थी।
18 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी
मौसम विभाग के मुताबिक 18 किमी की रफ्तार से चलने वाली हवाएं गर्मी के प्रकोप को कंट्रोल करेंगी। सप्ताह अंत तक तापमान बढ़ने से उमस भी परेशान करने लगेगी। आसमान से चटख धूप का सितम शरीर को चिलचिलाना शुरू कर देगी।
आज सूर्योदय 6.24 मिनट पर होगा
आज शुक्रवार को सूर्य उदय सुबह 6:24 मिनट पर होगा सूर्यास्त शाम 18:32 पर होगा। उमस भी 48 फीसदी रहेगी और हवा भी 18 किमी की रफ्तार से चलेंगी जोकि गर्मी का असर कम कर सकेंगी।