Advertisment

Ghaziabad Weather: दो दिन 36 डिग्री रहेगा पारा, उमस बढ़ेगी

भले ही नोतपा शुरू हुए दो दिन बीत गए मगर, गर्मी से इस दौरान भी राहत है। आने वाले दो दिन भी पारा जहां 39 डिग्री रहने की संभावना है, वहीं उमस बढ़ने से परेशानी हो सकती है।

author-image
Rahul Sharma
WEATHER
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, चीफ रिपोर्टर।

25 मई से शुरू हुआ नौतपा का असर आंधी, बारिश के साथ बदले मौसम ने कम कर दिया है। रविवार से ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया है। सोमवार को भी ऐसा ही रहा। अगले दो दिन यानि आज  मंगलवार और बुधवार अधिकतम पारा 36 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना जताई जा रही है।

आज मौसम का हाल

रविवार से 27 डिग्री से शुरू होने वाला पारा दोपहर होते-होते 36 डिग्री तक पहुंच जाता है। गर्मी से कुछ राहत है। लेकिन उमस लगातार बढ़ रही है। दोपहर कुछ पसीना बहाने वाली रहती है। मगर, चार बजे के बाद गिरते हुए 27 डिग्री पर ही जाकर थम जाता है। मगर, पिछले कुछ दिनों के मुकाबले पारे की मेहरबानी से दिन भर काफी सुकून भरा रहा। मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही रहने वाला हैं। लेकिन दोपहर में ख्याल रखें। रात और दिन में हवा की रफ्तार भी 15 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती रही।

आंधी-बारिश ने कम किया नोतपा का असर

नौतपा 25 मई से शुरू हुआ था। ज्योतिषाचार्यों ने 25 मई से लेकर अगले नौ दिन बेहद गर्म रहने की संभावना जताई थी। आंधी बारिश से पहले लग रहा था कि यह बात सही साबित होगी, लेकिन हवा की रफ्तार बढ़ने और पश्चिमी विक्षोभकी सक्रियता ने लोगो को राहत देने का काम किया। मंगलवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में ज्यादा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 

मौसम वैज्ञानिकों को संभावना

मौसम वैज्ञानिकों ने संभैावना जताई है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब ही रहेगा। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। बुधवार को उमस बढेगी और हवा की रफ्तार कम होने पर आर्द्रता में भी गिरावट होगी और तापमान बढ़कर 36 को पार करेगा। सप्ताह के अंत में फिर से बारिश होने की संभावना बन रही है।

Advertisment
Advertisment