Advertisment

Ghaziabad weather: आज से चढ़ता जाएगा तापमान, बढ़ेंगी मुश्किलें

गाजियाबाद में मंगलवार से मौसम का मिजाज थोड़ा तल्ख हो जाएगा। तापमान दो डिग्री चढ़कर 35 डिग्री पार होने की संभावना है। मौसम विभाग अब तापमान दिन प्रतिदिन चढ़ते रहने का आसार जाता रहा है।

author-image
Neeraj Gupta
WEATHER
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

गाजियाबाद में मंगलवार से मौसम का मिजाज थोड़ा तल्ख हो जाएगा। तापमान दो डिग्री चढ़कर 35 डिग्री पार होने की संभावना है। मौसम विभाग अब तापमान दिन प्रतिदिन चढ़ते रहने का आसार जाता रहा है। हवा की रफ्तार 10 किमी की रफ्तार रहेगी। लेकिन मंगलवार से मौसम गर्म होता जाएगा और तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाने से गर्मी अब सताने लगेगी। 

सोमवार को अधिकतम तापमान 1 डिग्री चढ़कर 33 डिग्री पहुंच गया, जबकि मंगलवार को भी मौसम का मिजाज चटख ही रहने के आसार हैं। जिससे अधिकतम तापमान आज 35 डिग्री महसूस होगा जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री ही रहेगा। जिससे रात के समय मौसम अब गर्म होने लगेगा। मौसम में उमस थोड़ा बढ़कर 58 प्रतिशत रहेगी। आसमान साफ और धूप के तेवर थोड़ा तेज हो जाएंगे। हवाएं 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। 

अब रात के समय भी सताने लगेगी गर्मी

Advertisment

मौसम विभाग के मुताबिक 10 किमी की रफ्तार से चली हवाएं गर्मी बढ़ने से असरकारक नहीं होंगी। तापमान बढ़ने से उमस भी परेशान करने लगेगी। अभी तक तेज गर्मी का अहसास नहीं होने से काफी राहत महसूस की जा रही थी लेकिन सप्ताह की शुरुआत से गर्मी का सितम शुरू होने लगेगा। न्यूनतम तापमान बढ़ने से अब रात के समय भी गर्मी सताने लगेगी। 

मंगलवार से पारा मीटर 35 डिग्री पार

मंगलवार को सूर्य उदय सुबह 6:20 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 18:34 पर होगा। उमस 58 फीसदी रहेगी। मंगलवार से मौसम गर्म होने लगेगा। तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ जाएगा और 35 डिग्री पहुंचने से गर्मी लोगों को सताने लगेगी। 

Advertisment
Advertisment