Advertisment

Ghaziabad weather: मंगलवार से टेंपरेचर होने लगेगा लाइट हॉट

गाजियाबाद में आज मंगलवार से तापमान में दो डिग्री का इजाफा होगा। अब धीरे धीरे तापमान बढ़ने लगेगा। सप्ताह के अंत तक लोगों को गर्मी का अहसास होने लगेगा। सोमवार को पारा 1 डिग्री और लुढ़ककर अधिकतम तापमान 29 डिग्री हो गया, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा।

author-image
Neeraj Gupta
WEATHER

मौसम

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

गाजियाबाद में आज मंगलवार से तापमान में दो डिग्री का इजाफा होगा। अब धीरे धीरे तापमान बढ़ने लगेगा। सप्ताह के अंत तक लोगों को गर्मी का अहसास होने लगेगा। सोमवार को पारा 1 डिग्री और लुढ़ककर अधिकतम तापमान 29 डिग्री हो गया, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा।बुधवार के बाद गर्मी अपने तेवर दिखाने लगेगी। 

सोमवार को भी मौसम सामान्य ही था। 14 किमी की रफ्तार से चल रही हवाओं में दुपहिया वाहन पर ही ठंडक का अहसास था। धूप खिली लेकिन सामान्य से 2 डिग्री तापमान कम होकर 29 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 16डिग्री रहा। मौसम में उमस 53 फीसद रही। 

आज सामान्य से 2 डिग्री कम रहेगा टेम्परेचर 

Advertisment

मंगलवार को भी मौसम खिला हुआ रहेगा। धूप खिलेगी लेकिन अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़त होकर 17 डिग्री तक रहेगा। सोमवार को सूर्य उदय सुबह 6:28मिनट पर होगा सूर्यास्त शाम 18:30 पर होगा। उमस भी 56फीसदी रहेगी और हवा भी 14 किमी की रफ्तार से ज्यादा असर नहीं कर पाएंगी।

अब दिनोंदिन चढ़ता जाएगा पारा मीटर

मौसम विभाग बुधवार से नियमित रूप से बढ़ने लगेगा। बुधवार से पारा High होने लगेगा। टेंपरेचर 30 डिग्री से चढ़कर 35 डिग्री तक पहुंच जाएगा। सप्ताह अंत तक तापमान बढ़कर 35 डिग्री पहुंच जाएगा। आसमान से चटख धूप सितम ढाने लगेगी। इसके बाद गर्मी विकराल रूप दिखाने लगेगी। 

Advertisment
Advertisment