Advertisment

Ghaziabad weather: गुरूवार से चढ़ने लगेगा तापमान, रहेगी चटख धूप

गाजियाबाद में आज गुरूवार को तापमान में एक डिग्री का इजाफा होगा। जिससे तापमान बढ़ने लगेगा और चटख धूप गर्मी का अहसास कराती रहेगी। सप्ताह के अंत तक लोगों को गर्मी से पसीने छूटने लगेंगे।

author-image
Neeraj Gupta
WEATHER

मौसम

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

गाजियाबाद में आज गुरूवार को तापमान में एक डिग्री का इजाफा होगा। जिससे तापमान बढ़ने लगेगा और चटख धूप गर्मी का अहसास कराती रहेगी। सप्ताह के अंत तक लोगों को गर्मी से पसीने छूटने लगेंगे। 

बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री हो गया, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहेगा। मौसम में उमस 54 फीसद रही। आसमान साफ था और हल्की तेज धूप ज्यादा परेशान करने वाली नहीं थी। गुरूवार आज तापमान 1 डिग्री सेल्सियस और चढ़ जाएगा, जिससे गर्मी और बढ़ जाएगी। आसमान साफ रहेगा और चटख धूप अपने तेवर दिखाएगी। आर्द्रता 58 प्रतिशत रहेगी, हवाएं 13 किमी तक बेहद कमजोर होंगी।।

अब चढ़ेगा पारा, सताएगी गर्मी

गुरुवार को हवाएं हल्की और परिवर्तनशील रहेंगी। सूर्य उदय सुबह 6:25 मिनट पर होगा सूर्यास्त शाम 18:31 पर होगा। उमस भी 56 फीसदी रहेगी और हवा भी 14 किमी की रफ्तार से ज्यादा असर नहीं कर पाएंगी।

वीकेंड से होने लगेगा गर्मी का अहसास

मौसम विभाग गुरुवार से नियमित रूप से पारा चढ़ने की संभावना जता रहा है। टेंपरेचर अब 32 डिग्री से चढ़कर 35 डिग्री से आगे निकल जाएगा।। पहुंच जाएगा। सप्ताह अंत तक तापमान बढ़ने से उमस भी आसमान से चटख धूप सितम शरीर को चिलचिलाना शुरू कर देगी।

Advertisment
Advertisment