Advertisment

Ghaziabad weather: आज और बढ़ेगी गर्मी, सूरज की तपिश भी होगी तेज

गाजियाबाद में आज रविवार को तापमान और बढ़ने से गर्मी का प्रकोप बढ़ गया, उमस भी अब बढ़ने लगी है। लेकिन सोमवार आज पारा और चढ़ जाएगा, धीरे धीरे गर्मी से सितम ढहाने लगेगी।

author-image
Neeraj Gupta
WEATHER
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता

गाजियाबाद में आज रविवार को तापमान और बढ़ने से गर्मी का प्रकोप बढ़ गया, उमस भी अब बढ़ने लगी है। लेकिन सोमवार आज पारा और चढ़ जाएगा, धीरे धीरे गर्मी से सितम ढहाने लगेगी। 

रविवार को तापमान सुबह से ही चढ़ना शुरू हो गया। 12 बजे चिलचिलाती धूप परेशान करने लगी। उमस का ग्राफ भी बढ़ने लगा है। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री चढ़कर 38 डिग्री रहा। जबकि शाम के समय अब गर्मी बढ़ने लगी है। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को मौसम अब थोड़ा और गर्म हो जाएगा। दिन में गर्मी के साथ अब उमस बढ़ने से हालत पस्त होने लगेगी। अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 39 डिग्री हो जाएगा। शाम के समय न्यूनतम तापमान सामान्य से बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। जिससे गर्मी अब रात के समय भी परेशान करने लगेगी।

आज रात से भी बढ़ जाएंगी परेशान, चढ़ेगा तापमान

Advertisment

आज सोमवार से तापमान एकाएक चढ़ने लगेगा। जो अगले 3 दिन तक बरकरार रहेगा। हालांकि रात के समय भी आज से मौसम हॉट रहेगा। न्यूनतम तापमान 2 डिग्री चढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा। बुधवार तक तापमान 40 डिग्री पहुंचने से हालत खराब रहेगी और उमस बढ़ने से शरीर पसीने पसीने होने लगेगा। गुरूवार से फिर से मौसम पलटी लेगा और तापमान 3 से 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना बनी है। 

अगले तीन दिन तेज गर्मी की संभावना 

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से तापमान चढ़ेगा तो गर्मी से हालत पस्त होगी और गुरुवार से पारा मीटर नीचे होगा तो राहत मिलेगी। रविवार को 10 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। उमस भी 47 प्रतिशत रहेगी। 

Advertisment

आज 6: 05 बजे सूर्योदय, 6:41 सूर्यास्त

सोमवार को सूर्य उदय सुबह 6:05 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 18:41 पर होगा। सोमवार से रात के समय भी मौसम गरम होने लगेगा। न्यूनतम तापमान बढ़ने लगेगा। 

Advertisment
Advertisment