Advertisment

Ghaziabad weather: सोमवार को मौसम रहेगा साफ, अभी गर्मी रहेगी कम

गाजियाबाद में आज सोमवार को मौसम का मिजाज हल्का ही रहेगा। रविवार की तरह ही मौसम मेहरबान रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा जबकि सोमवार को पारा 1 डिग्री और लुढ़क जाएगा।

author-image
Neeraj Gupta
WEATHER

मौसम

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

गाजियाबाद में आज सोमवार को मौसम का मिजाज हल्का ही रहेगा। रविवार की तरह ही मौसम मेहरबान रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा जबकि सोमवार को पारा 1 डिग्री और लुढ़क जाएगा। बुधवार के बाद गर्मी अपना रूप दिखाना शुरू कर देगी।

मच्छरों का प्रकोप शुरू हो गया था लेकिन गुरुवार को होलिका दहन के बाद मच्छरों का काफी हद तक खात्मा हो गया। बारिश के बाद से तापमान लुढ़कने से गर्मी से राहत मिली। रविवार को भी मौसम सामान्य ही था। धूप खिली लेकिन सामान्य से 2 डिग्री तापमान कम होकर 30 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा। 

आज सामान्य से 3 डिग्री कम रहेगा टेम्परेचर 

सोमवार आज भी मौसम खिला हुआ रहेगा। धूप खिलेगी लेकिन अधिकतम तापमान कम होकर 29 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी 16 डिग्री तक रहेगा। सोमवार को सूर्य उदय सुबह 6:32 मिनट पर होगा सूर्यास्त शाम 18:27 पर होगा। उमस भी 69 फीसदी रहेगी और हवा भी 13 किमी की रफ्तार से ज्यादा असर नहीं कर पाएंगी।

ओलावृष्टि की संभावना बनी हुए 

मौसम विभाग वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से वेस्ट यूपी में ओलावृष्टि की संभावना जता रहा है।गाजियाबाद में मार्च के तीसरे सप्ताह के मध्य से गर्मी तेवर दिखाने लगेगी। रविवार से तापमान में जारी गिरावट मंगलवार तक रहेगी। बुधवार से पारा High होने लगेगा। टेंपरेचर 30 डिग्री से चढ़कर 35 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसके बाद गर्मी अपना रूप दिखाने लगेगी। 

Advertisment
Advertisment