/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/05/Xg3qolxF3EO4ApJoCmEd.jpg)
गाजियाबाद में बुधवार को पहली बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस छू गया लेकिन गुरूवार को तापमान में 1 डिग्री की गिरावट होगी। न्यूनतम तापमान भी कम होने से रात में भी तेज गर्मी से राहत मिलेगी। तापमान में गिरावट का दौर सोमवार तक जारी रहेगा।
बुधवार को तापमान सुबह से ही चढ़ना शुरू हो गया। सुबह 10 बजे भी चिलचिलाती धूप परेशान करने लगी। उमस का ग्राफ भी बढ़ने लगा और 65 प्रतिशत उमस होने से हल्की बेचैनी रही। अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया जबकि शाम के समय गर्मी और बढ़ गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री बढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
आंशिक बादल छाए रहेंगे, गिरेगा टेंपरेचर
गुरूवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर सोमवार तक जारी रहेगा। तापमान गिरकर 34 से 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी 2 से 3 डिग्री तक डाउन होने की संभावना है। तापमान कम होने से गर्मी से हल्की राहत मिलेगी।
आज 1 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक गुरूवार को अधिकतम तापमान 1 डिग्री कम होकर 39 डिग्री पहुंचेगा, जबकि न्यूनतम तापमान भी 1 डिग्री कम होकर 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 14 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और उमस भी 65 प्रतिशत रहने से हल्की चिपचिपाहट महसूस होगी।
आज 6: 01 बजे सूर्योदय, 6:43 सूर्यास्त
गुरूवार को सूर्य उदय सुबह 6:01 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 18:43 पर होगा। सूरज निकलने का समय कम होता जाएगा और छिपने का समय बढ़ता जाएगा।