/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/31/Ls9fdoKtVf3MYSXNUXQQ.jpeg)
गाजियाबाद में आज गुरुवार के दिन अधिकतम तापमान 32° सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 17° सेल्सियस रहेगा। मौसम में उमस 69 प्रतिशत रहेगी। हवाएं 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का असर महसूस नहीं होगा। आज सूर्य उदय सुबह 6:33 मिनट पर होगा सूर्यास्त शाम 18:27 पर होगा।
गाजियाबाद में मार्च के दूसरे सप्ताह में मौसम भी अब चटख होने लगा है। तापमान दिन प्रतिदिन चढ़ रहा है। पंखे और एसी भी चलने लगे हैं। गुरुवार को छोटी होली है, लेकिन मौसम के तेवर यूंही ही रहने के आसार हैं। इस सप्ताह तापमान ऐसा ही रहने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है। गुरुवार को दिन में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
वीकेंड पर मौसम विभाग (IMD) ने तापमान में मामूली उतार चढ़ाव रहने के आसार हैं। होली पर मौसम गुलाबी रहने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।
अगले सप्ताह से तापमान चढ़ेगा
यूपी के विभिन्न जिलों में तापमान अब चढ़ता जाएगा। अगले दिनों बूंदाबांदी के साथ हल्की सर्दी हो सकती है लेकिन सप्ताह के अंत तक फिर से तापमान बढ़ना शुरू कर देगा। तापमान 1 डिग्री कम हो सकता है। हालांकि, अब हवाओं की गति कम होने से दिन और रात के तापमान में फिर से बढ़ोतरी देखी जाएगी।
पहाड़ों में बर्फबारी का असर होगा अब कम
13 मार्च तक अधिकतम तापमान 31-35 डिग्री और न्यूनतम 13-17 डिग्री रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अब अगले सप्ताह से तापमान धीरे धीरे चढ़ता जाएगा।