Advertisment

Ghaziabad Weather: नहीं होगी बरसात, नहीं दिखेंगे बादल, 39 डिग्री रहेगा तापमान

शनिवार को अचानक बदले मौसम के मिजाज और तेज-आंधी बारिश ने मौसम विभाग को भी न सिर्फ चौंका दिया बल्कि लोगों को गर्मी से राहत के साथ कई तरह की आफत भी दी। मगर, शनिवार को हुई आंधी बारिश का असर रविवार के मौसम पर दिखेगा। पारा अधिकतम 39 और न्आयूनतम 26 रहेगा।

author-image
Rahul Sharma
WEATHER
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, चीफ रिपोर्टर।

गाजियाबादियों के लिए आज का दिन शनिवार जैसा तो नहीं होगा। मगर, बाकी दिनों के मुकाबले कुछ राहत भरा रहने वाला है। शनिवार को अचानक मौसम में आए बदलाव में मौसम विभाग की भविष्यवाणी भी फेल हो गई। लिहाजा मौसम विभाग की मानें तो रविवार को पारा 39 डिग्री तक पहुंचने वाला है। बड़ी बात ये है कि न्यूनतम पारा आज 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। जो कुछ राहत देने वाला है। लेकिन मौसम विभाग ने आंधी-बारिश या बादलों के बारे में कोई घोषणा नहीं की है।

ये रहेगा मौसम

शनिवार को अचानक बदले मौसम के मिजाज और तेज-आंधी बारिश ने मौसम विभाग को भी न सिर्फ चौंका दिया बल्कि लोगों को गर्मी से राहत के साथ कई तरह की आफत भी दी। मगर, शनिवार को हुई आंधी बारिश का असर रविवार के मौसम पर दिखेगा। पारा अधिकतम 39 और न्आयूनतम 26 रहेगा। गाजियाबाद में रविवार यानि आज हवा की रफ्तार और नमी का अनुपात काफी सहज रहेगा। गर्मी तो रहेगी, मगर बारिश की उम्मीद नहीं है। हल्की हवा हवा धीमी रफ्तार से बहने वाली है।

तपाएगी दुपहरी

दोपहर में हवा का तापमान 38 से 39°C तक पहुंच सकता है। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। ताजा हवा की रफ्तार 16 से 30 किमी / घंटा रहेगी। आकाश में कभी-कभी छोटे बादल नजर आएंगे। मगर, ये छलावे वाली राहत भरे होंगे।

शाम को मौसम का हाल

शाम को हवा का तापमान 32 से 35°C रहेगा। हवा की गति और नमी का अनुपात असहज करने वाला रहेगा। मगर,  ये न सोचें कि गर्म मौसम से राहत मिलने वाली है। साफ आसमान रहेगा।

Advertisment
Advertisment