Advertisment

Ghaziabad weather: आज गर्मी रहेगी नॉर्मल, सोमवार से चढ़ेगा पारा

गाजियाबाद में शनिवार को मौसम का मिजाज यूं ही रहा। जबकि रविवार को भी तापमान ऐसे ही रहने से मौसम का मिजाज सामान्य ही रहेगा। हवा की रफ्तार 10 किमी की रफ्तार रहेगी।

author-image
Neeraj Gupta
WEATHER
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

Advertisment

गाजियाबाद में शनिवार को मौसम का मिजाज यूं ही रहा। जबकि रविवार को भी तापमान ऐसे ही रहने से मौसम का मिजाज सामान्य ही रहेगा। हवा की रफ्तार 10 किमी की रफ्तार रहेगी। लेकिन सोमवार से मौसम गर्म होता जाएगा और तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाने से गर्मी का अहसास होने लगेगा। एक तरह से कहा जाए तो अगले सप्ताह से उफ्फ ये गर्मी शुरू हो जाएगी।

शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री ही रहा, जबकि रविवार को भी मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री महसूस होगा जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री ही रहेगा। जिससे रात के समय हल्की ठंडक रहेगी। मौसम में उमस 58 प्रतिशत ही रहेगी। आसमान साफ और धूप ज्यादा परेशान नहीं करेगी। 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं ज्यादा गर्मी का अहसास नहीं होने देंगी। 

10 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी

Advertisment

मौसम विभाग के मुताबिक 10 किमी की रफ्तार से चली हवाओं का असर ज्यादा नहीं होगा। सोमवार से तापमान बढ़ने से उमस भी परेशान करने लगेगी। आसमान से चटख धूप का सितम शरीर को चिलचिलाना शुरू कर देगा। अभी तक तेज गर्मी का अहसास नहीं होने से काफी राहत महसूस की जा रही थी लेकिन अगले सप्ताह से गर्मी का सितम शुरू होने लगेगा। 

6.22 मिनट पर सूरज होगा उदय

रविवार को सूर्य उदय सुबह 6:22 मिनट पर होगा, जबकि शनिवार को 6:23 मिनट पर हुआ था। सूर्यास्त शाम 18:33 पर होगा। उमस 58 फीसदी रहेगी। 

Advertisment
Advertisment