Advertisment

Ghaziabad weather: आज पारा होगा डाउन, गर्मी से मिलेगी राहत

गाजियाबाद में गुरुवार को तापमान चढ़कर 37 डिग्री छू गया, जिससे गर्मी ने दिन में तारे दिखाए। शुक्रवार आज 4 डिग्री तापमान नीचे जाने की संभावना बनी है, जिससे मौसम थोड़ा सुहाना हो जाएगा।

author-image
Neeraj Gupta
WEATHER
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता

गाजियाबाद में गुरुवार को तापमान चढ़कर 37 डिग्री छू गया, जिससे गर्मी ने दिन में तारे दिखाए। शुक्रवार आज 4 डिग्री तापमान नीचे जाने की संभावना बनी है, जिससे मौसम थोड़ा सुहाना हो जाएगा। कुछ दिन अब गर्मी से राहत मिलने का आसार बने हुए हैं।

गुरुवार को मौसम के तेवर तीखे रहे। अधिकतम तापमान 37 डिग्री चढ़ गया। जिससे दिन में गर्मी और धूप का मिजाज काफी तीखा हो गया। लेकिन शुक्रवार को मौसम का मिजाज काफी नरम हो जाएगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहेगा। जिससे मौसम थोड़ा सुहावना हो जाएगा। मौसम में उमस कम होकर 28 प्रतिशत रहेगी। हवाएं 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने से सुकून रहेगा।

अब कुछ दिन राहत देगा मौसम

Advertisment

मौसम विभाग के मुताबिक 18 किमी की रफ्तार से चली हवाएं राहत भरी रहेंगी। तापमान बढ़ने से उमस भी परेशान करने लगेगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी रही। लेकिन अब मौसम तेज गर्मी से थोड़ा राहत देगा। इसके बाद फिर से गर्मी का प्रकोप बढ़ जाएगा।

शुक्रवार को 6: 16 बजे होगा सूर्योदय

शुक्रवार को सूर्य उदय सुबह 6:16 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 18:35 पर होगा। उमस 28 फीसदी रहेगी। मौसम आज साफ रहेगा और हवाओं का असर ज्यादा नहीं रहेगा। 

Advertisment
Advertisment