गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता
गाजियाबाद में आज मंगलवार को इस गर्मी के सीजन का पहली बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगी। अब गर्मी होश उड़ाकर रख देगी। सोमवार को दिनभर सूरज की तपिश ने तेज गर्मी का एहसास कराए रखा।
सोमवार को तापमान सुबह से ही चढ़ना शुरू हो गया। सुबह 10 बजे भी चिलचिलाती धूप परेशान करने लगी। उमस का ग्राफ भी बढ़ने लगा है। अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री चढ़कर 39 डिग्री रहा। जबकि शाम के समय अब गर्मी और बढ़ने लगी है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री बढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जिससे अब रात में भी गर्मी अब और बढ़ गई है। हालांकि अभी उमस अभी न्यूनतम स्तर पर होने से थोड़ी राहत है।
न्यूनतम तापमान बढ़ने से गर्म होने लगेंगी रातें
सोमवार से न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा है। पहली बार न्यूनतम तापमान 20 डिग्री का आंकड़ा पार कर 22 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सोमवार रात से अब रात का टेंपरेचर भी बढ़ने लगेगा और रातें और गर्म हो जाएंगी। गुरूवार से फिर एकबार मौसम पलटी मारेगा और तापमान 4 से 5 डिग्री तक लुढ़कने से गर्मी से मामूली राहत मिलेगी
तीन दिन मानो आसमान से बरसेगी आग
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से तापमान चढ़ेगा तो गर्मी से हालत पस्त होगी और गुरूवार से पारा मीटर नीचे होगा तो राहत मिलेगी। मंगलवार को 11 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। उमस भी 45 प्रतिशत रहेगी।
आज 6: 03 बजे सूर्योदय, 6:42 सूर्यास्त
मंगलवार को सूर्य उदय सुबह 6:03 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 18:42 पर होगा। सूरज निकलने का समय कम होता जाएगा और छिपने का समय बढ़ता जाएगा।