/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/04/hlAqVPW965zkOVMOoYs7.jpg)
Weather Report Photograph: (x)
गाजियाबाद में आज बुधवार के दिन अधिकतम तापमान 33° सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 19° सेल्सियस रहेगा। मौसम में उमस 20 प्रतिशत रहेगी। हवाएं 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। आज सूर्य उदय सुबह 6:33 मिनट पर होगा सूर्यास्त शाम 18:27 पर होगा।
गाजियाबाद में मार्च के दूसरे सप्ताह में मौसम भी अब तेवर दिखा रहा है। इस सप्ताह की शुरुआत से सुबह शाम हल्की सर्दी से अब राहत मिली है। पंखे और एसी भी चलने लगे हैं। दो दिन बाद होली है, लेकिन मौसम के तेवर यूंही ही रहने के आसार हैं। इस सप्ताह तापमान एक डिग्री ऊपर नीचे रहने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है। बुधवार को दिनभर आसमान साफ रहेगा लेकिन गुरुवार को हल्के बादल छाए रहने के आसार बने हुए हैं।
वीकेंड पर मौसम विभाग (IMD) ने तापमान में मामूली उतार चढ़ाव रहने के आसार हैं। बादलों के साथ मामूली बूंदाबांदी के आसार हैं। होली पर मौसम गुलाबी रहने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश में अब चढ़ने लगेगा पारा
यूपी के विभिन्न जिलों में तापमान अब चढ़ता जाएगा। अगले दिनों बूंदाबांदी के साथ हल्की सर्दी हो सकती है लेकिन सप्ताह के अंत तक फिर से तापमान बढ़ना शुरू कर देगा। लेकिन, 13 मार्च को 12 जिलों में बूंदाबांदी के आसार जताए जा रहे हैं। हल्की से मध्यम हवाएं चलने से ठंड का अहसास बना रहेगा। हालांकि, अब हवाओं की गति कम होने से दिन और रात के तापमान में फिर से बढ़ोतरी देखी जाएगी।
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मौसम सर्द
13 मार्च को अधिकतम तापमान 31-35 डिग्री और न्यूनतम 13-19 डिग्री रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। राजस्थान, मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ी है और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं।