Advertisment

Ghaziabad weather: आज मौसम का मिजाज रहेगा स्थिर, अगले तीन दिन रहेंगे हॉट

गाजियाबाद में आज शनिवार को मौसम का मिजाज स्थित रहेगा। शुक्रवार जैसे ही तुझे तेवर रहेंगे और तेज गर्मी धीरे धीरे प्रचंड की तरफ बढ़ने लगेगी। रात के समय भी तापमान जस के तस बना हुआ है।

author-image
Neeraj Gupta
मौसम

मौसम

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

गाजियाबाद में आज शनिवार को मौसम का मिजाज स्थित रहेगा। शुक्रवार जैसे ही तुझे तेवर रहेंगे और तेज गर्मी धीरे धीरे प्रचंड गर्मी की तरफ बढ़ने लगेगी। रात के समय भी तापमान जस के तस बना हुआ है। 

शुक्रवार को तापमान सुबह से ही चढ़ना शुरू हो गया। 12 बजे चिलचिलाती धूप हालत पस्त करने लगी। शाम को भी गर्मी बढ़ने लगी है। शनिवार को शुक्रवार जितना ही अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। रात को भी न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा और रात में भी गर्मी बैचेनी पैदा करने लगी है। शुक्रवार को मौसम का मिजाज काफी गरम रहा और अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 37 डिग्री सेल्सियस तथा रात के समय न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा। शनिवार आज भी यही हालात रहेंगे और तापमान शुक्रवार जैसा ही रहेगा। मौसम विभाग अगले कुछ दिन तक तापमान चढ़ने से भीषण गर्मी का अहसास होते रहने का संकेत दे रहा है। पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार होने पर लू चलेंगे तो हवाओं की तेज रफ्तार शरीर को झुलसाने लगेंगी। फिलहाल मौसम में नरमी तो राहत हो देने वाली हैं। 

अगले तीन दिन रहेंगे बेहद हॉट

Advertisment

मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह सोमवार से तापमान चढ़ेगा तो गर्मी से हालत पस्त होगी और बुधवार से पारा मीटर नीचे होगा तो राहत मिलेगी। शनिवार को 18 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। उमस भी 43 प्रतिशत रहेगी। दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहेगा। जो शुक्रवार जैसा ही रहेगा।

आज 6: 07 बजे सूर्योदय, 6:40 सूर्यास्त

शनिवार को सूर्य उदय सुबह 6:07 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 18:40 पर होगा। रात के समय भी आज से मौसम थोड़ा गरम होने लगेगा। रविवार के बाद अगले तीन दिन तापमान चढ़ सकता है। जिससे मौसम बेहद गर्म हो जाएगा। 

Advertisment

Advertisment
Advertisment