Advertisment

Ghaziabad weather: आज हल्के बादल छाए रहेंगे, कई दिन तक भीषण गर्मी से राहत

गाजियाबाद में गुरूवार को दिनभर ऐसे लगा मानो आसमान से आग बरस रही हो। लेकिन शाम के समय तेज हवाओं के साथ आई बारिश ने मौसम एकदम पलट गया। शुक्रवार से तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने से गर्मी कुछ हद तक कम होगी।

author-image
Neeraj Gupta
मौसम
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

गाजियाबाद में गुरूवार को दिनभर तेज गर्मी ने होश उड़ाए रखे, ऐसे लगा मानो आसमान से आग बरस रही हो। लेकिन शाम के समय तेज हवाओं के साथ आई बारिश ने मौसम एकदम पलट दिया। दिन में अंधेरा छा गया। शुक्रवार से तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने से गर्मी कुछ हद तक कम होगी। 

गुरूवार को तापमान सुबह से ही चढ़ना शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे भी चिलचिलाती धूप परेशान करने लगी। दिन में तेज गर्मी ने होश उड़ाए रखे। उमस का ग्राफ भी बढ़ने लगा और 73 प्रतिशत होने से हल्की बेचैनी रही। अधिकतम तापमान 38 डिग्री पहुंच गया जबकि शाम के मौसम बदला और तेज हवाओं और बारिश ने दिन में अंधेरा कर दिया। मौसम हल्का ठंडा हो गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक कम होने से गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी। 

अधिकतम और न्यूनतम टेंपरेचर कम होने से सुहाना होगा मौसम

शुक्रवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। तापमान गिरकर 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी 2 से 3 डिग्री तक डाउन होकर 19 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। तापमान कम होने से गर्मी से हल्की राहत मिलेगी और मौसम सुहाना होगा।

आज 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा पारा

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 3 डिग्री कम होकर 35 डिग्री पहुंचेगा, जबकि न्यूनतम तापमान भी 2 डिग्री कम होकर 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 13 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और उमस भी 73 प्रतिशत रहने से हल्की चिपचिपाहट महसूस होगी। 

आज 6: 00 बजे सूर्योदय, 6:43 सूर्यास्त

Advertisment

गुरूवार को सूर्य उदय सुबह 6:00 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 18:43 पर होगा। सूरज निकलने का समय कम होता जाएगा और छिपने का समय बढ़ता जाएगा। 

Advertisment
Advertisment