Advertisment

Ghaziabad Weather: आज बहेगा कल से ज्यादा पसीना, 43 डिग्री पहुंचेगा तापमान, रहना सावधान

वीरवार यानि आज फिर गर्मी का सितम एक पायेदान ऊपर जाने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो टेंप्रेचर वीरवार को 42 की बजाय 43 डिग्री होगा। बात यहीं तक नहीं है, बल्कि न्यूनतम पारा ही 31 से ऊपर जाने वाला है।

author-image
Rahul Sharma
WEATHER
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
Advertisment

गाजियाबादियों के लिए आज का दिन वीरवार से  ज्यादा पसीना बहाने वाला रहने वाला है। लिहाजा वो तमाम सावधानियां बरतें जो हमने वीरवार को आपसे साझा की थीं। ताकि आप भी स्वस्थ्य और सुरक्षित रहें और आपका परिवार भी। मौसम विभाग की मानें तो वीरवार को पारा 43 डिग्री तक पहुंचने वाला है। बड़ी बात ये है कि न्यूनतम पार ही आज 30 के पार रहेगा। लिहाजा, डॉक्टर्स की सलाह मानें और एहतियात बरतें।

ये रहेगा मौसम का हाल

गाजियाबाद में शुक्रवार, यानि आज मौसम हालत ये है कि हवा की रफ्तार और नमी का अनुपात काफी असहज है। बहुत गर्मी तो है ही बारिश की उम्मीद ही नहीं है। हल्की हवा हवा धीमी रफ्तार से दक्षिण से बहने वाली है। आसमान में कभी कभी छोटे बादल आएंगे। सुबह हवा का तापमान 31से 39°C से ऊपर रहेगा।

दोपहर रहेगी ज्यादा भारी, रखो तैयारी

दोपहर में हवा का तापमान 41से 43°C से ऊपर तक पहुंच सकता है। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। ताजा हवा की रफ्तार 18 से 32 किमी / घंटा उत्तर से रहेगी। आकाश में कभी-कभी छोटे बादल नजर आएंगे। मगर, ये छलावे वाली राहत भर रहेंगे।

शाम को मौसम का हाल

शाम को हवा का तापमान 37 से 41°C रहेगा। हवा की गति और नमी का अनुपात काफी असहज करने वाला रहेगा। लिहाजा सावधानी बरतते रहें।  ये न सोचें कि गर्म मौसम से राहत मिलने वाली है। हवा 11-29 किमी / घंटा की रफ्तार से उत्तर से बहेगी। साफ आसमान रहेगा।

Advertisment
Advertisment