गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता
गाजियाबाद में आज शुक्रवार होली के दिन मौसम के तेवर ज्यादा तीखे नहीं रहे। दोपहर बाद बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया, जिससे होली की मस्ती और सिर चढ़कर बोली, अगले कुछ दिन तक अब तापमान का मीटर थोड़ा डाउन रहने से ज्यादा गर्मी नहीं सताएगी। होली के दिन अधिकतम तापमान 3 डिग्री बढ़कर 36° सेल्सियस तक पहुंच गया और न्यूनतम तापमान 17° सेल्सियस रहा। शनिवार को सूर्य उदय सुबह 6:32 मिनट पर होगा सूर्यास्त शाम 18:27 पर होगा।
गाजियाबाद में मार्च के दूसरे सप्ताह में मौसम भी चटख होने लगा था शुक्रवार को होली के दिन सुबह धूप और फिर बादल छाने के साथ मौसम गुलाबी बना हुआ था। हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा तापमान सामान्य से 3 डिग्री चढ़ गया था। सुबह से होली की मस्ती लोगों के सिर चढ़कर बोल रही थी। रंगों में डूबे युवाओं की टोली पर तापमान का ज्यादा असर नहीं था। अचानक गाजियाबाद जिले में हुई बूंदाबांदी से लोगों के चेहरे खिल गए। इससे मौसम के चटख तेवर से कुछ राहत मिली।
शनिवार से तापमान फिर से 32 डिग्री रहने के आसार
शनिवार से तापमान फिर से 2 से 3 डिग्री तक लुढ़कर 31 डिग्री तक का सकता है। ऐसी स्थिति गुरुवार तक बनी रह सकती है। फिलहाल हवाएं ज्यादा तेज नहीं होने से मौसम खुशनुमा ही बना रहेगा। चिलचिलाती गर्मी से राहत ही महसूस होगी।
अभी उमस से भी मिलेगी राहत
शनिवार से पारा कुछ कम होने से मौसम में आद्रता बढ़ने की बनी थी लेकिन तापमान कम रहने से उमस भी यथावत रहेगी। जिससे अभी लोगों को थोड़ी राहत ही मिलेगी।