/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/31/Ls9fdoKtVf3MYSXNUXQQ.jpeg)
गाजियाबाद में आज शुक्रवार को मौसम का मिजाज यूं ही रहा। शनिवार को भी तापमान ऐसे ही रहने से मौसम का मिजाज सामान्य ही रहेगा। हवा की रफ्तार स्लो होने से सुहानापन का एहसास होता रहेगा। लेकिन रविवार से मौसम गर्म होता जाएगा।
फ्राइडे को अधिकतम तापमान 32 डिग्री ही रहा, जबकि शनिवार को मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री महसूस होगा जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री ही रहेगा। जिससे रात के समय हल्की ठंडक रहेगी। मौसम में उमस 58 प्रतिशत ही रहेगी। आसमान साफ और धूप ज्यादा परेशान नहीं करेगी। 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं ज्यादा गर्मी का अहसास नहीं होने देंगी।
18 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी
मौसम विभाग के मुताबिक 18 किमी की रफ्तार से चलने वाली हवाएं गर्मी के प्रकोप को कंट्रोल करेंगी। सप्ताह अंत तक तापमान बढ़ने से उमस भी परेशान करने लगेगी। आसमान से चटख धूप का सितम शरीर को चिलचिलाना शुरू कर देगी।
घट रहा सूरज निकलने में 1 मिनट
शनिवार को सूर्य उदय सुबह 6:23 मिनट पर होगा, जबकि फ्राइडे को 6:24 मिनट पर हुआ था। सूर्यास्त शाम 18:32 पर होगा। उमस 48 फीसदी रहेगी और हवा भी 16 किमी की रफ्तार से चलेंगी जोकि गर्मी का असर कम कर सकेंगी।