/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/06/vKcjAUvx6v4W5Ukc6Ww1.jpg)
मौसम
गाजियाबाद में आज रविवार को मौसम का मिजाज हल्का रहने के आसार हैं। होली से ही मौसम में थोड़ी नरमी आई है। तापमान तीन से चार दिन तक 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम रहेगा।। बुधवार के बाद ही मौसम के तेवर तीखे होने शुरू हो जाएंगे।
शुक्रवार होली के दिन दोपहर बाद बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया। देर शाम मौसम ठंडा हो गया। शनिवार को सुबह से धूप खिली और लेकिन गर्मी ने ज्यादा नहीं सताया।शनिवार को अधिकतम तापमान 3 डिग्री बढ़कर 32° सेल्सियस तक पहुंच गया और न्यूनतम तापमान 17° सेल्सियस रहा। रविवार को सूर्य उदय सुबह 6:32 मिनट पर होगा सूर्यास्त शाम 18:27 पर होगा।
बुधवार से ही तेज गर्मी का होगा अहसास
गाजियाबाद में मार्च के तीसरे सप्ताह के मध्य से गर्मी तेवर दिखाने लगेगी। रविवार से तापमान में जारी गिरावट मंगलवार तक जारी रहेगी। बुधवार से पारा High होने लगेगा। टेंपरेचर 30 डिग्री से चढ़कर 35 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसके बाद गर्मी अपना रूप दिखाने लगेगी।
मौसम में उमस से अभी मिलेगी राहत
रविवार से तापमान कम होने से ठंडक जारी रहेगी। मौसम में उमस का स्तर भी अभी कम ही रहेगा। फिलहाल मौसम में आद्रता 69 प्रतिशत रहेगी। लेकिन बुधवार से तापमान बढ़ने के बाद उमस भी बढ़ती जाएगी। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।