Advertisment

Ghaziabad weather: आज भी मौसम रहेगा सामान्य, भीषण गर्मी से राहत

गाजियाबाद में शनिवार को दिन में गर्मी थी लेकिन बादल आते जाते , जिससे ज्यादा गर्मी से राहत थी। रविवार को भी तापमान कम रहने पर ज्यादा गर्मी नहीं सताएगी।

author-image
Neeraj Gupta
मौसम

मौसम

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

गाजियाबाद में शनिवार को दिन में गर्मी थी लेकिन बादल आते जाते रहे, जिससे ज्यादा गर्मी से राहत थी। दोपहर में कभी कभार बादलों ने तेज धूप से ठंडक मिली। रविवार को भी तापमान कम रहने पर ज्यादा गर्मी नहीं सताएगी। अगले कुछ दिन भीषण गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद है। 

शनिवार को तापमान सुबह से ही चढ़ना शुरू हो गया। दोपहर में कभी तेज धूप तो कभी हल्के बादल आते रहे। उमस का ग्राफ भी बढ़कर 92 प्रतिशत होने से बेचैनी रही। हवा भी 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं। अधिकतम तापमान 32 डिग्री पहुंच गया। मौसम ज्यादा गर्म नहीं था।न्यूनतम तापमान 2 डिग्री कम होकर 19 डिग्री रहा। जिससे रात में भी गर्मी से राहत रही।

अगले 3 दिन तक मौसम देगा राहत

शुक्रवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है। आज रविवार को तापमान गिरकर 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी 19 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। तापमान कम होने से गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सामान्य रहेगा।

मौसम का मिजाज आज भी रहेगा नम 

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम होकर 34 डिग्री पहुंचेगा, जबकि न्यूनतम तापमान भी 1 डिग्री कम होकर 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 8 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और उमस भी कम होकर 73 प्रतिशत रहने से चिपचिपाहट से राहत मिलेगी।

आज 5: 58 बजे सूर्योदय, 6:44 पर सूर्यास्त

Advertisment

रविवार को सूर्य उदय सुबह 5: 58 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 18:44 पर होगा। सूरज निकलने का समय कम होता जाएगा और छिपने का समय बढ़ता जाएगा। 

Advertisment
Advertisment