/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/31/Ls9fdoKtVf3MYSXNUXQQ.jpeg)
वीरवार यानि आज मौसम का मिजाज पिछले दो दिन से ज्यादा पसीना बहाने वाला रहने वाला है।सुबह से दोपहर तक ही नहीं बल्कि शाम से रात तक पारा हाई रहने वाला है। न्यूनतम और अदिकतम तापमान में कोई खास फर्क नहीं रहेगा।उम्मीद है तो मौसम के अचानक बदलते मिजाज से। पारा अधििकतम 40 से नीचे रहेगा। लेकिन न्यूनतम पारा हाई होने की वज से परेशानी होगी।
मौसम में बदलाव न हुआ तो दिनभर झेलनी होगी गर्मी
मौसम अठखेलियां कर रहा है। 25 मई से शुरू हुआ नौतपा का असर जहां आंधी, बारिश ने कम कर दिया है, वहीं सड़ी गर्मी वाले इन नौ दिनों में से 5 बीत चुके हैं मगर, उस मौसम का एहसास नहीं हो रहा। हालाकि आज अधिकतम पारा 39 व न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन लगातार तीन दिन एक बार फिर आंधी बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने इसकी आशंका जाहिर की है। लिहाजा सतर्क रहें। यदि ऐसा हुआ तो कुछ राहत मिल सकती है।
आज मौसम का हाल
पिछले कई दिन से लगभग रोजाना ही पारा 27 डिग्री से शुरू होकर दोपहर होते-होते 36 डिग्री तक पहुंच जाता है। फिर रात तक वहीं 27 डिग्री पर आकर थमता है। गर्मी से कुछ राहत है। लेकिन उमस लगातार बढ़ रही है। दोपहर कुछ पसीना बहाने वाली रहती है। मगर, चार बजे के बाद गिरते हुए 27 डिग्री पर ही जाकर थम जाता है। मगर, पिछले कुछ दिनों के मुकाबले वीरवार को सुबह से दोपहर शाम और रात में भी गर्मी झुलसाने वाली है। ये अलग बात है कि मौसम ने बदलाव लाकर मेहरबानी कर दी तो दिन सुकून भरा रह सकता है। आज दिन ऐसा ही रहने वाला हैं। लिहाजा ख्याल रखें।