Advertisment

Hanuman Jayanti Bjp: महापौर ने पहले धर्म निभाया, फिर अभियान चलाया

छात्र राजनीति के वक्त से अपनी बेबाकी और कुछ हटकर करने वाली महापौर और बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल ने हनुमान जयंती के मौके पर पहले धर्म और संस्कृति पर ध्यान दिया। फिर फोकस किया पार्टी और उसके अभियान पर।

author-image
Rahul Sharma
gzb mayor-1 (1)

हनुमान जयंती और पूर्णमासी के मौके पर पहले मंदिर में सफाई, फिर पूजा करने के बाद महापौर ने 8 साल बेमिसाल अभियान की शुरुआत की।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, चीफ रिपोर्टर।

वार्ड 47 शास्त्री नगर एफ ब्लॉक में महापौर सुनीता दयाल ने हनुमान जयंती और पूर्णमासी के दिन पहले मंदिर में साफ-सफाई और रामभक्त हनुमान का अर्चन किया। इसके बाद प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर गाँव चलो, वार्ड चलो अभियान के तहत जन सम्पर्क कर पदयात्रा की।

पहले निभाया ग्रहणी धर्म

gzb mayor-4
मंदिर में सफाई और पूजा करती महापौर सुनीता दयाल।

महापौर सुनीता दयाल ने ने सबसे पहले  वार्ड 47 शास्त्री नगर एफ ब्लॉक में स्थित मंदिर की सफाई की। फिर हनुमान जयंती और पूर्णमासी के मौके पर बजरंगबली की पूजा अर्चना की। जिस वक्त ये सब वो कर रही थीं बीजेपी के पार्षद समेत तमाम कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद थे। महापौर के इस काम को देखकर सब हैरान थे। 

शुरू किया गांव चलो, वार्ड चलो अभियान

gzb mayor-2
योगी सरकार की 8 साल की उपलब्धियों से जुडे़ पर्चे लोगों को बांटती महापौर।

महिला और सनातनी धर्म निभाने के बाद महापौर ने प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा अलग अलग तरह से चलाए जा रहे जन सम्पर्क अभियान पर फोकस किया। गाँव चलो, वार्ड चलो अभियान के तहत महापौर ने सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं से जुड़े पंप्लेंट घर घर वितरित किए। इस अभियान में आज वार्ड 47 एफ ब्लॉक शास्त्री नगर में महापौर सुनीता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही जिसमे कार्यक्रम की शुरुआत पदयात्रा जयघोष के साथ कर सभी स्थानीय निवासियों को पत्रक वितरण कर योजनाओं से रूबरू कराया।

Advertisment

महापौर बोलीं-देश को फिर सोने की चिड़िया बनाने में जुटी सरकार

gzb mayor-3

इस मौके पर  सुनीता दयाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं ने गरीब,युवा,अन्नदाता एवं नारी को सहयोग देकर भारत देश का पिलर बनाने का कार्य किया गया है। सरकार ने बड़े-बड़े उद्योगपतियों के अलावा गरीबों, युवाओं,महिलाओं और किसानों के लिए भी छोटे काम को बड़ा व्यापार बनाने के लिए प्रयास किया है। महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आने का सौभाग्य मिला है। किसान आए दिन जान देते थे। कर्ज खत्म होने का नाम ही नही ले रहा था। मगर, आज किसान गर्व से जी रहा है। युवाओं को रोजगार के लिए भटकना पड़ता था। आज का युवा अपना व्यापार खोलकर अन्य युवाओं को रोजगार दे रहा है। आज  गरीब भी झोपड़ी से पक्के मकान में रहकर अपने परिवार का पालन पोषण सुचारू रूप से कर रहा है। केंद्र प्रदेश की सरकारें भविष्य में भारत को फिर से सोने की चिड़िया बनाने का काम कर रही है।

ये रहे मौजूद

gzb mayor-5

इस दौरान पार्षद अमित त्यागी, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश सिरोही, साहब सिंह सिरोही, मंडल अध्यक्ष राहुल तोमर, सेक्टर संयोजक इंद्रमणि अग्रवाल, सेक्टर संयोजक, विकास शर्मा, बूथ अध्यक्ष जे पी गौर, RWA अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, राधेश्याम त्यागी, कैलाश सिंह परिहार, रामबीर गुप्ता, डी सी त्यागी, जितेंद्र पालीवाल, मोहित पांचाल  आदि उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisment