गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता
होली का त्योहार खत्म हो गया लेकिन हमने होली पर जमकर खाया होगा उल्टा सीधा अच्छा बड़ा तीखा खट्टा मीठा चटपटा हर तरह का स्वाद हमने चखा होगा लेकिन ऐसे में कुछ लोगों को पेट सम्बंधित समस्या भी हो जाती है जिनमें पेट गड़बड़ होने की प्रबल संभावना होती है। ज्यादातर लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो जाते हैं या फिर अपच की समस्या होती है। इसके अलावा इस मौसम कुछ ऐसी बीमारियां भी होती हैं जिनमें आपका पेट खराब हो जाता है। इस स्थिति में दवाईयों के अलावा आप कुछ घरेलू उपचारों की भी मदद ले सकते हैं।
कच्चे केले को पका कर खाएं
कच्चा केला लें और इसे आग पर पकाएं। इसके बाद इसे मैश करें और शहद मिलाकर इसे खाएं। ये तरीका पेट दादी-नानी के जमाने से पेट बांधने का रहा है। इससे आपके खराब पेट पर एक लगाम सी लगती है और मल त्याग की फ्रीक्वेंसी कम हो जाती है।
जीरे का पानी पिएं
पेट खराब होने पर जीरे का पानी पीना कई प्रकार से काम करता है। ये आपके पाचन क्रिया से जुड़ी समस्याओं को कम करता है। ये पहले अपच, गैस और एसिडिटी को कम करता है और फिर पेट में हो रही ऐंठन में कमी लाता है। इसके अलावा ये शरीर में हाइड्रेशन को भी बनाए रखता है।
दही है उपयोगी
दही का सेवन सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में मदद करता है। ये पेट खराब होने पर भी इतना ही कारगर है। दरअसल, दही, एंटीबैक्टीरियस और एंटीफंगल है जो कि पेट के बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन को कम करता है और खराब पेट को सही करता है। तो, इस समस्या में दही में पानी मिलाकर पतला करें और इसे खाएं।
नारियल पानी है फायदेमंद
जब आपका पेट खराब होता है तो शरीर में पानी की कमी भी होने लगती है। ऐसी स्थिति में आपको नारियल पानी पीना चाहिए। इसके इक्लोट्रोलाइट्स, आपके शरीर में पानी की कमी को दूर करते हैं और डिहाइड्रेशन के लक्षणों में कमी लाते हैं। इसके अलावा ये इंफेक्शन को कम करने में भी मददगार है। तो, पेट खराब हो तो इन चीजों का सेवन करें।
नोट : यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें