Advertisment

Ghaziabad: हिंडन नदी पर विकसित होगा रिवर फ्रंट, विधायक संजीव शर्मा के प्रयासों को मिली सफलता

Ghaziabad: केंद्र सरकार परियोजना में 70% तक धनराशि देगी। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सिंचाई विभाग को दिए आवश्यक निर्देश। गाजियाबाद का सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

author-image
Deepak Sharma
Ghaziabad: हिंडन नदी पर विकसित होगा रिवर फ्रंट, विधायक संजीव शर्मा के प्रयासों को मिली सफलता
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता। गाजियाबाद की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। हिंडन नदी पर अब गोमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर भव्य रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा। यह निर्णय उत्तर प्रदेश सरकार ने विधायक संजीव शर्मा के प्रयासों के बाद लिया है।

विधायक संजीव शर्मा द्वारा उत्तर प्रदेश के जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को लिखे गए पत्र के बाद यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव को निर्देश दिए हैं कि हिंडन नदी पर रिवर फ्रंट विकसित करने की कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ की जाए।

करहैडा पुल से हिंडन बैराज तक बनेगा रिवर फ्रंट

यह रिवर फ्रंट करहैडा पुल से लेकर हिंडन बैराज रेलवे लाइन तक दोनों ओर बनाया जाएगा। इस परियोजना को लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर तैयार किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लाखों लोगों को न केवल बेहतर पर्यावरण मिलेगा, बल्कि पर्यटन और स्थानीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

70 प्रतिशत धनराशि केंद्र सरकार से

विधायक संजीव शर्मा ने अपने पत्र में बताया कि इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार 70 प्रतिशत तक की धनराशि उपलब्ध कराने को तैयार है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और सिंचाई विभाग के बीच इस संबंध में पत्राचार भी पहले से हो चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया था।

मीडिया सलाहकार अजय चोपड़ा की प्रतिक्रिया

Advertisment

विधायक संजीव शर्मा के मीडिया सलाहकार अजय चोपड़ा ने बताया कि हिंडन नदी पर रिवर फ्रंट विकसित करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। यह केवल पर्यावरणीय सुधार नहीं है, बल्कि यह गाजियाबाद को स्मार्ट सिटी की श्रेणी में लाने की दिशा में अहम कदम है।

स्मार्ट सिटी मिशन को मिलेगा बल

गाजियाबाद को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए यह परियोजना अत्यंत आवश्यक मानी जा रही है। रिवर फ्रंट बनने से न सिर्फ नदी के आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण होगा, बल्कि जन-जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।

जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

सिंचाई विभाग को निर्देश दिए जा चुके हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसकी डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह रिवर फ्रंट परियोजना न केवल गाजियाबाद के विकास की रफ्तार को तेज करेगी, बल्कि यह शहरवासियों के लिए एक नई सौगात साबित होगी।

Advertisment
Advertisment