/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/15/Ogws81rFdYaycduUWY82.jpg)
गाजियाबाद के वसुंधरा में अशोका सोसायटी में होली मिलन के दौरान रेजीडेंट्स ने कुछ इस अंदाज से होली महापर्व मनाया।
आज जुम्मेकी नमाज थी और कल होली का त्यौहार। देश की राजधानी दिल्ली से सटे पॉश इलाके वसुंधरा की अशोका सोसायटी में महापर्व होली पर लोगों ने जिस आत्मियता के साथ होली पर्व का मनाया उसने रंगों के इस पर्व को खून के रिश्तों पर भारी कर डाला। लोगों ने जिस आत्मियता के साथ महापर्व को उत्साह के साथ मनायाअपनों से दूरी का मानों एहसास ही नहीं रहा।
सोसायटी के पार्क में हुआ भव्य आयोजन
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/15/oCQQTP1VPO6Xum915Js2.jpg)
सोसायटी के पार्क में आरडब्लूए की तरफ से भव्य आयोजन कर संयुक्त रूप से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्या पुरुष, क्या महिलाएं और बच्चों ने भी जमकर होली के पावन पर्व को मनाया।
बिटियाएं भी थिरकीं
कार्यक्रम के दौरान सोसायटी में रहने वाली बच्चियों में ज्यादा उत्साह दिखा। डीजे पर बज रहे होली और अन्य फिल्मी गानों पर बेटियों का उत्साह देखते ही बनता था।
महिलाओं ने भी जमकर संगीत का लुत्फ उठाया और होली के पर्व को पूरे उल्लास के साथ मनाया।
बुजुर्गों ने भी की शिरकत
सोसायटी में चले होली के इस रंगारंग कार्यक्रम में बच्चे, महिलाएं और अन्य रेजीडेंट्स के साथ बुजुर्गों की भी शिरकत रही। रंगों के पर्व को सभी ने बड़े उल्लास के साथ मनाया। सोसायटी निवासी रोहित कुमार शर्मा ने सपत्नीक कार्यक्रम में शिरकत सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।