/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/13/6S3gKmDmUuCHn6VpgB4K.jpg)
होली पर्व के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग गाजियाबाद ने एडवायजरी जारी की है मंशा है कि ये महापर्व जनपदवासी हंसी-खुशी पूरे उल्लास और बिना किसी स्वास्थ्य समस्या के मना सकें।
रंगों के इस्तेमाल में रखें ध्यान
रासायनिक रंगों के प्रयोग से त्वचा और आँखों में एलर्जी हो सकती है। कृपया प्राकृतिक रंगों या हर्बल रंगों का उपयोग करें।
त्वचा की सुरक्षा
रंग खेलने से पहले शरीर पर नारियल तेल या जैतून के तेल का लेप लगाएं, ताकि रंग त्वचा में गहरे से न समा जाए और उसे नुकसान न पहुंचे।
पानी का सही उपयोग
जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए, पानी का उपयोग विवेकपूर्ण तरीके से करें। अधिक पानी का व्यर्थ उपयोग न करें।
आंखों की सुरक्षा
रंग खेलने के दौरान आंखों में रंग न जाए, इसके लिए चश्मा पहनना या आंखों को ढक कर रखना बेहतर होगा। अगर रंग आंखों में चला जाए, तो तुरंत पानी से धोएं और डॉक्टर से संपर्क करें।
स्वास्थ्य समस्याओं से बचें
यदि आपको दिल, शुगर, या अन्य कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, तो होली खेलते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें और डॉक्टर की सलाह लें।
शराब और तम्बाकू से बचें
शराब या तम्बाकू का सेवन करने से होली के दौरान स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए, सुरक्षित और संयमित
तरीके से होली मनाएं।
ये भी रखें ख्याल
रंग खेलने के बाद हाथों को अच्छे से धोना न भूलें ताकि शरीर में रंग के हानिकारक प्रभाव से बचा जा सके।
खान-पान
स्वस्थ आहार ले होली के समय तली-भुनी चीजों का सेवन अधिक न करें, क्योंकि इससे पेट की समस्याएं हो सकती हैं। संतुलित आहार लें और पर्याप्त
पानी पीएं।
अपील
स्वास्थ्य विभाग सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे सावधानी बरतें और इस होली को सुरक्षित, सुखद और स्वस्थ तरीके से मनाएं।
स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें।